HomeLife Style2300 करोड़ के मालिक है सलमान खान, जाने कौन होगा इनके सम्‍पत्ति...

2300 करोड़ के मालिक है सलमान खान, जाने कौन होगा इनके सम्‍पत्ति का मालिक

यूं तो बच्चे से लेकर बूढ़े भी सलमान खान के एक्टिंग के दीवाने हैं लेकिन लड़कियों के ऊपर उनका जादू सिर चढ़कर बोलता है। हमेशा अभिनेत्रियों के साथ अफेयर को लेकर भी सलमान सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार तो शादी की भी खबरें आई लेकिन उनके फैंस अभी भी शादी के इंतजार में ही हैं।

55 साल की उम्र में भी फिट दिखने वाले सलमान शादी करने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। सलमान शादी नहीं करने के मूड में हैं। लोगों के जेहन में यह सवाल उठता है कि सलमान खान के हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिकाना हक किसे मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-अब उत्तराखंड में भी Metro चलाने की तैयारी, यहां बनेंगे स्टेशन

सारी सम्‍पत्ति ट्रस्ट में दान होगी

सलमान ने बताया था कि उनके चले जाने के बाद उनकी संपत्ति किसकी हो जाएगी। अभिनेता ने एक बार इस पर बात करते हुए कहा था कि, ‘मैं शादी करूं या नहीं करूं, मेरे जाने के बाद मेरी आधी सम्पत्ति ट्रस्ट में दान की जाएगी और अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी सम्पत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।’ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल अभिनेता सलमान के पास करीब 2300 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं।

सलमान खान हिंदी सिनेमा के साथ ही दुनिया के टॉप सबसे महंगे अभिनेताओं की सूची में भी स्थान रखते हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी हैं। वहीं महंगी और लग्ज़री गाड़ियों का भी उनके पास बेहतरीन कलेक्शन है। वहीं सलमान एक फिल्म के लिए 50 से 60 करोड़ रुपये की भारी-भरम फीस वसूलते हैं।

बता दें कि, सलमान खान बीते 33 सालों से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं। साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में उन्होंने छोटी सी भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा ने अहम रोल अदा किया था।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.