खबर संसार दिल्ली. देश में सबसे ज्यादा चर्चित ईडी में 1200 पद सृजीत किये जा रहे है, कहाँ जा रहा इसका दायरा बढ़ाने के लिए, हालांकि इस खबर को लोग अलग अलग एंगल से देख रहे है विपक्ष कह रहा सरकार को चुनाव जीतने है लिहाजा छापे ज्यादा जगह कम समय में पूरे किये जा सके इसीलिए पद बढ़ाये जा रहे जबकि सरकार कह रही ईडी के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए 1,200 से अधिक पद सृजीत किये गए है जिसमे अतिरिक्त जांचकर्ताओं और कर्मचारियों के पद सृजित किए हैं।प्राप्त जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने करीव 15 साल वाद इतनी बड़ी संख्या में पद सृजीत किये जा रहे प्राप्त जानकारी अनुसार एजेंसी के कैडर के पुनर्गठन का लंबे समय से इंतजार था, अब वित्त मंत्रालय ने उसे मंजूरी दे दी है। इससे एजेंसी के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 2,029 से 3,256 हो गई है।
देश में सबसे ज्यादा चर्चित ईडी में 1200 पद सृजीत किये जा रहे!
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर,एनफोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर के पदों में की गई है। नई व्यवस्था के तहत एडिशनल डायरेक्टर के पद 10 से बढ़ाकर 24 किए गए हैं।वहीं, ज्वाइंट डायरेक्टर के पद 28 से बढ़ाकर 49 हो गए हैं। डिप्टी डायरेक्टर के पद 148 से बढ़ाकर 267 करने के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर की संख्या भी 255 से बढ़कर 531 हो गई है। एनफोर्समेंट ऑफिसर के पद 355 से बढ़कर 606 हो गए हैं।
