HomeAdministrativeराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मीडिया सेन्टर में मनाई गई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मीडिया सेन्टर में मनाई गई

खबर संसार हल्द्वानी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मीडिया सेन्टर मे पूरे अकीदत एवं सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आज की के दिन जन्मे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का भी स्मरण किया गया। मीडिया सेन्टर मे आयोजित कार्यक्रम मे अति जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम से पूर्व मीडिया सेन्टर मे ध्वजारोहण भी किया गया तथा मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर श्री बिष्ट  ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के आदर्श आज के भौतिकवादी युग में सर्वमान्य है। राष्ट्रपिता बापू ने देश को ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से आजादी दिलाई और सत्याग्रह व अहिंसा के अस्त्र से देश को आजाद कराया। श्री बिष्ट ने कहा कि जय जवान जय किसान का उद्घोष करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण था। शास्त्री जी के आदर्श आज भी देश के विकास में महत्वपूर्ण है। आज का विकसित भारत लालबहादुर के सपनों का भारत है।
इस अवसर पर एमसी जोशी, आन सिह, पवन नेगी, भुवन चन्द्र आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.