HomeUttarakhandयूक्रेन के हमले को नाकाम कर 234 लड़ाकों को मार गिराया :...

यूक्रेन के हमले को नाकाम कर 234 लड़ाकों को मार गिराया : Russia

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार रात को कहा कि उसकी सेना और सुरक्षा बलों ने Russia के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए हमले को नाकाम करते हुए 234 लड़ाकों को मार गिराया है।

मंत्रालय ने एक बयान में हमले के लिए ‘‘कीव शासन’’ और ‘‘Russia के आतंकवादी संगठनों’ को जिम्मेदार ठहराया। उसने जोर देकर कहा कि रूसी सेना और सीमा बल हमलावरों को रोकने और सीमा पार से होने वाले हमलों को नाकाम करने में सक्षम हैं।

बयान में यह भी कहा गया है कि हमलावरों के सात टैंक और पांच बख्तरबंद वाहनों को तबाह कर दिया गया। मंगलवार सुबह सीमा पर हुई लड़ाई के बारे में कोई खास सूचना नहीं है।

यूक्रेन के ड्रोन ने Russia के अंदर दो तेल प्रतिष्ठानों पर हमला किया

युद्ध शुरू होने के बाद से क्षेत्र में सीमा पार से छिटपुट हमले होते रहे हैं लेकिन दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जाने के कारण स्थिति हमेशा भ्रामक रही है। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को यूक्रेन के ड्रोन ने रूस के अंदर दो तेल प्रतिष्ठानों पर हमला किया, वहीं यूक्रेन के रूसी विरोधियों ने दावा किया है कि सशस्त्र बलों ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्र में घुसपैठ की है।

कीव के अधिकारियों का कहना है कि ये सैनिक Russia के लिए लड़ने वाले रूसी स्वयंसेवक हैं और उन्होंने सीमा पार करने का दावा किया है। ‘फ्रीडम ऑफ रशिया लीजन’, ‘रशियन वालंटियर कॉर्प्स’ और ‘साइबेरियन बटालियन’ ने सोशल मीडिया पर बयान और वीडियो जारी कर रूसी क्षेत्र में होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वे Russia को पुतिन की तानाशाही से मुक्त कराना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.