पौड़ी गढ़वाल में बारात में शामिल होने जा रही एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार बस के अंदर 40-50 से अधिक लोग सवार थे।
पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखनीखाल-बिरोखाल मार्ग पर मंगलवार को बस 500 मीटर की खाई में गिर गई थी। बस में बच्चों समेत 40-50 से अधिक लोगों के सवार होने की खबर है। राज्य पुलिस ने कहा कि अब तक 20 लोगों को बचा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि यह बस शादी से बरातियों को लेकर आ रही थी।
20 को बचाया
उत्तराखंड पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। मौत के यह आंकड़े रात के हैं लेकिन आज तक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 32 लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गवां दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र को लगातार स्थिति पर नजर रखने को कहा था. “राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए जुटाया गया था। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।”
यह घटना उस दिन हुई जब प्रशिक्षु पर्वतारोहियों का एक समूह हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
