खबर संसार देहरादून। चकराता वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 व गम्भीर घायल को 25-25 हजार रूपये जी हा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र में आज वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 हजार रूपये व गम्भीर घायल को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं।
वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 व गम्भीर घायल को 25-25 हजार रूपये
इससे पूर्व दोपहर में सीएम धामी ने चकराता के बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुई दुर्घटना पर डीएम देहरादून को दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए थे साथ ही मृतक और घायलों के प्रति शोक व्यक्त किया।
श्री धामी ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के परिवारजनों को राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। इससे पूर्व दुर्घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन एवं जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए थे। धामी ने परिवहन विभाग को भी वाहनों में ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के लिए समय-समय चेकिंग अभियान चलाने की भी हिदायत दी।


