Homeस्कूलदिल्ली पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस 2024 संपन्न

दिल्ली पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस 2024 संपन्न

खबर संसार, हल्द्वानी। रामपुर रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस 2024 संपन्न.जी हा रामपुर रोड दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में 78वां* स्वतन्त्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई l जिसमें हिमालय एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन श्री भूमेश अग्रवाल, प्रो. वाइस चेयरमैन श्री विवेक अग्रवाल, डायरेक्टर श्रीमती श्रेयल अग्रवाल आदि मौजूद रहे l


रामपुर रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस 2024 संपन्न

बच्चों ने हिंदुस्तानी गायन तथा लोक नृत्य संस्कृति की अभिव्यक्ति के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को साकार रूप प्रदान किया l जिसमें *कत्थक को विशेष तौर पर सराहा गया. गीत और संगीत से तथा देशभक्ति के गीत से पूरा माहौल संगीतमय में हो गया l

प्रधानाचार्या रंजना शाही ने अपने भाषण में कहा कि आज शहीदों को याद करने का सुनहरा दिन है जिनकी वजह से आज हमें आजादी मिली l हमारे युवा पीढ़ी को यह एहसास दिलाना जरूरी है कि आज का दिन हमारे लिए खास है क्योंकि यह दिन हमें एहसास दिलाता है कि किसी भी लक्ष्य को अगर आप सच्चे दिल से चाहो तो उसे प्राप्त करना असंभव नहीं lअंत में देश भक्ति गीत द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.