खबर संसार किच्छा दिलीप अरोरा।कर्फ्यू का उलंघन करने वालो पर एसएसआई ने दिखाई सख़्ती
।राज्य मे जहां एक ओर लोग कोरोना के डर से घरो से बहार आने मे डर रहे है तो वही ऐसे मे एसएसआई योगेश कुमार शहर के मुख्य चौराहो पर तेज धूप ओर महामारी मे पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाते नजर आ रहे है।
पढ़ें चर्चित खबरें
आज रविवार होने की वजहा से सम्पूर्ण राज्य मे पूर्ण कर्फ्यू लागू है बावजूद इसके शहर मे कुछ लोग कर्फ्यू का उलंगन करते देखे गए ओर बेवजह सड़को पर आते जाते दिखे।
जिसको देखते हुए किच्छा कोतवाली के तेज तर्रार एसएसआई योगेश कुमार ने पहले तो महाराणा प्रताप चौक पर अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाले रखा और दर्जनों की संख्या मे लोगो के कोविड गाइड लाइन के अनुसार शोशल डिस्टेंसिंग ओर मास्क को लेकर चलान काटे।
पढ़ें चर्चित खबरें
यही नहीं न केवल उन्होंने चलान काटे बल्कि अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए वह स्वयं भी चौराहे पर पैदल गस्त करते दिखे ओर अनावश्यक घूम रहे दो पहिया वाहनो के पीछे दौड़कर उनको रोकते भी दिखे।यही नहीं उन्होंने शहर के डीडी चौक पर भी अपनी ड्यूटी को जारी रखा ओर लोगो के न केवल उन्होंने यहाँ चलान किये बल्कि उनको शोशल डिस्टेंसिंग की उपयोगिता ओर मास्क के महत्व को भी समझाया।और लोगो से शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा।उन्होंने इस बिच चिता पुलिस को भी बोरिंग गली भेजकर वहा खुली कुछ दुकानों को बंद करवाया।
पढ़ें चर्चित खबरें
इन सबमे एक महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिली की एसएसआई योगेश के साथ साथ इनकी पूरी टीम कोविड गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करती और करवाती दिखी जो समाज के लिए अति आवश्यक है।
एसएसआई योगेश कुमार ने बताया की हम लोगो से बहार आने जाने का कारण पूछ रहे है और जो अनावश्यक घूम रहा है और जो नियमों का पालन करता नहीं दिख रहा है उनके हम चलान कर रहे है।
और कल भी हमने ऐसे ही एक शादी को भी रोका था।
इस दौरान उनके साथ एस आई कैलाश चंद्र व कनि तरुण पाण्डेय, शंकर सिंह बिष्ट, ब्रजमोहन, हरजिंदर सिंह, गौरव कन्याल, कुलदीप बिष्ट शामिल थे।
























