खबर संसार रुद्रपुर। रुद्रपुर- उत्तराखण्ड। अजय भट्ट सांसद नैनीताल लोकसभा द्वारा कहा गया है कि बैकलॉग पदों को सामप्त किया जायेगा। दिये गये बैकलॉग पदों को सामप्त करने के वाले बयान पर सांसद अजय भट्ट के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष गोपालसिंह गौतम ने कहा कि उत्तराखण्ड में लगातार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के हितो के खिलाफ कार्य हो रहा है। इसी कड़ी में भाजपा सरकार लगातार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को हक अधिकारों से रोकना चाहती है। इसी साजिश के तहत सांसद अजय भट्ट द्वारा यह बयान दिया गया है।
उत्तराखण्ड में असंवैधानिक कृत्यों कि साजिश के तहत बैकलॉग पदों को समाप्त करने कि तैयारी कर रही है जिसका हम समता सैनिक दल की तरफ से विरोध करते हैं। गोपालसिंह गौतम ने जारी एक प्रेस विगप्ति में कहा कि अगर सांसद अजय भटृ दिये गये अपने बयान पर मांफी नही मांगते हैं तो समता सैनिक दल प्रदेश भर में अन्दोलन करने को वाध्य होगा।
पढ़ें चर्चित खबरें
देश व प्रदेश की सरकारें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के साथ साथ गरीबों के हक और अधिकारों की अनदेखी कर रही हैं। इससे इस वर्ग के सामने अनेकों समस्याऐं उत्पन्न हो गई हैं। भाजपा सांसद द्वारा दिया गया बयान गहरी साजिस की ओर इशारा करता है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है और संविधान में दिये अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। समता सैनिक दल समाज हित में आवाज उठाकर संविधान में किये गये प्रवाधानों को लागू कराने के आन्दोलन करेगा। दल सांसद अजय भटृ से मांग करता है कि वह उत्तराखण्ड सरकार से विशेष भर्ती अभियान चला कर बैकलॉग पदों को भरने की मांग करें। आपको सांसद पर विजय बनाने में इस वर्ग का भी बहुत योगदान है इसलिए आपको इनके अधिकारों कोे समाप्त करने की बात न करे अगर आप इस समाज को भी अपना मानते है तो उत्तराखण्ड सरकार पर दबाब बना कर इस समाज के पदों पर भर्ती कराऐं।
















