खबर संसार, देहरादून: किसानों की समस्याओं को लेकर चीमा मुख्यमंत्री से मिले। काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुलाकात की। विधायक चीमा के नेतृत्व में आए बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की।
उन्होंने विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के व्यापक हित में इस पूरे मामले के जल्द समाधान के प्रयास किए जायेंगें।
ये भी पढ़ें – Horrific accident – मौके पर 18 की मौत, 25 घायल
इलाज हेतु पांच लाख की मदद
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित श्रीमती अनु धामी के इलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपए का चेक उनके पति मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा इलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी को श्रीमती अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने श्रीमती अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की।


