spot_img
spot_img
HomeAdministrativeजेल में निरूद्ध बन्दियों के लिए एक माह का उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम

जेल में निरूद्ध बन्दियों के लिए एक माह का उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम

खबर संसार नैनीताल। जेल में निरूद्ध बन्दियों के लिए एक माह का उद्यमिता प्रशिक्षण जी जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल की विशेष पहल पर जेल में निरूद्ध बन्दियों के लिए एक माह का उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।

यह जानकारी देते हुए महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार ने बताया कि  जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल एवं संयुक्त मजिस्टेट प्रतीक जैन  के मार्गदर्शन मे जिला कारागार नैनीताल निरूद्ध बन्दियों के लिए मोमबत्ती निर्माण आधारित एक माह का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलवार को हुआ। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य जिला कारागार मे निरूद्व बन्दियों  को स्वावलम्बी बनाने व स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रशिक्षित किया जाना है। इस प्रशिक्षण के दौरान तैयार उत्पादो की ब्रिकी से प्राप्त होने वाली धनराशि जनपद के भावी शिल्पियों के प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों मे व्यय किया जायेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्मला सोशल रिसर्च एवं डप्लमैंट सोसाइटी हल्द्वानी के संजीव भटनागर, विजय साह, जतिन व जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.