HomeNationalखेल रत्न का पुरस्कार अब Major DhyanChand के नाम

खेल रत्न का पुरस्कार अब Major DhyanChand के नाम

खबर संसार, नई दिल्ली: खेल रत्न का पुरस्कार अब Major DhyanChand के नाम, हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को सबसे बड़े सम्मान भारत के खेल रत्न पुरस्कार के नाम से नवाजा जाएगा। भारत के सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब राजीव गांधी खेल रत्न नहीं बल्कि Major DhyanChand खेल रत्न हो जाएगा। अब यह रत्न हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है।

खेल रत्न सम्मान के तहत 25 लाख रूपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाता है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस अवार्ड का नाम अब Major DhyanChand  के नाम पर किया जा रहा है।

बता दें कि यह पुरस्कार पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम था। खेल रत्न पुरस्कार देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान होता है। पहली बार यह पुरस्कार 1991-92 में दिया गया था। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

ये भी पढ़े- सावधान – अगर करते हैं Check से पेमेंट

प्रधानमंत्री ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष और महिला हाॅकी टीमों के प्रदर्शन ने पूरे देश को रोमांचिक कर दिया है और लोगों की हाॅकी के प्रति दिलचस्पी फिर से बढ़ी हैं। जो बेहद ही अच्छा संदेश है।

पीएम मोदी ने क्या ट्वीट किया

पीएम मोदी ने कहा है, ” देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाएगा, लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद”

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.