खबर संसार, देहरादून: सचिवालय में Rekha Arya ने ली बैठक, दिये महत्वपूर्ण निर्देश वात्सल्य योजना का लाभ सभी पात्र बच्चों को समग्र रूप से दिलवाने के लिए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री Rekha Arya ने आज सचिवालय में मुख्य सचिव व अन्य विभागों के सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में मंत्री ने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि वात्सल्य योजना के सभी प्रावधानों का लाभ प्रभावित बच्चों तक पहुंचे, इसके लिए विभागों की तरफ से आवश्यक कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाए।
3000 रुपये की किश्त जारी
जिन बच्चों ने कोरोना काल मे अपने माता-पिता या कुमाऊं संरक्षक को कोरोना या अन्य बीमारी से खोया है, उनकी देखरेख, संरक्षण, पोषण, शिक्षण के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग कर रहा है। विभाग की तरफ से कई प्रभावित बच्चों के खातों में 3000 रुपये की पहली किश्त जारी की जा चुकी है। लेकिन योजना के सफल संचालन में अन्य विभागों के साथ समन्वय की भी आवश्यकता महसूस हो रही थी।
ये भी पढ़ें- जानिए कब है Rakshabandhan 2021 का शुभ मुहुर्त और समय, क्या है खास
Rekha Arya सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक
इसी को लेकर आज Rekha Arya ने मुख्य सचिव एसएस संधू व वित्त, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, खाद्यान्न विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग के सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में रेखा आर्या ने कहा कि वात्सल्य योजना का समग्र लाभ प्रभावित बच्चों तक पहुंचे, इसके लिए विभागों के बीच समन्वय जरूरी है। उन्होंने विभागीय सचिवों को निर्देशित किया कि सभी विभाग योजना के क्रियान्वयन के लिए एक हफ्ते के भीतर अपनी अपनी रिपोर्ट देंगे। व अपने विभाग की ओर से भी योजना का शासनादेश जारी करेंगे।
अनाथ बच्चों के साथ खड़ी रहेंगी रेखा आर्या
Rekha Arya ने कोरोना काल मे अनाथ हुए बच्चों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ हर समय खड़ी रहेगी। उन्होंने प्रभावित बच्चों से कहा कि आपकी बुआ आपके साथ पूर्णता खड़ी है। भविष्य में यदि कोई भी परेशानी आपके सामने आती है तो आप सभी मुझसे मिलकर अपनी परेशानी बताएं।
