खबर संसार, नई दिल्ली: जानिए कब है Rakshabandhan 2021 का शुभ मुहुर्त और समय, इस बार रक्षाबंधन त्योहार 2021 पर शोभन योग बन रहा है और इस वर्ष राखी बांधने के लिए 12 घंटे का मुहूर्त है। Rakshabandhan 22 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा है। पूर्णिमा की तिथि 21 अगस्त शाम से शुरू हो जाएगी और अगले दिन राखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 22 अगस्त को रविवार है।
पूर्णिमा के देवता चंद्रमा है। इस तिथि में शिवजी के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से मनुष्य का सभी जगह आधिपत्य हो जाता है। यह सौम्या तिथि हैं। दोनों की पूजा करने से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है।
Rakshabandhan 22 अगस्त को रविवार शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त: सुबह 05:50 मिनट से शाम 06:03 मिनट तक.
Rakshabandhan के लिए दोपहर में शुभ मुहूर्त: 01:44 से 04:23 मिनट तक
ये भी पढ़े- अब शिल्पा शेट्टी और उनकी मां sunanda पर भी एफआईआर दर्ज
Rakshabandhan के दिन स्नान करें और शुद्ध कपड़े पहनें। इसके बाद चावल, कच्चे सूत का कपड़ा, सरसों, रोली को एक साथ मिलाएं और पूजा की थाली तैयार कर दीप जलाएं। थाली में मिठाई रखें और भाई को पीढ़े पर बिठाएं। ध्यान रहे कि रक्षा सूत्र बांधते वक्त भाई का मुंह पूर्व दिशा की ओर रहना चाहिए। तिलक लगाते समय बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना भी जरूरी है। भाई के माथे पर टीका लगाकर दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बांधें फिर आरती उतारें मिठाई खिलाएं।
हनुमान जी को भी बांधे राखी
कहा जाता है कि रक्षाबंधन पर हनुमानजी को राखी बांधने से वे भाई बहनों के क्रोध को शांत करके उनमें आपसी प्रेम को बढ़ा देते हैं। यह भी कहा जाता है कि इस दिन गणेशजी की पूजा करने से भाई-बहन के रिश्ते में प्यार बढ़ जाता है। इस दिन बहन को हर तरह से खुश रखने और उसे उसका मनपसंद उपहार देने से भाई के जीवन में भी गई खुशियां लौट आती हैं।
राखी बांधते वक्त पढ़ें ये मंत्र
येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:.
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल…


