HomeAdministrativeखुशखबरी एक लाख ड्राइवर कंडक्टर को आर्थिक सहायता 6 माह तक

खुशखबरी एक लाख ड्राइवर कंडक्टर को आर्थिक सहायता 6 माह तक

खबर संसार देहरादून । खुशखबरी एक लाख ड्राइवर कंडक्टर को आर्थिक सहायता 6 माह तक मिलेगी। जी हां राज सरकार ने इसकी घोषणा करी है, और परिवहन आयुक्त दीपेंद्र कुमार चौधरी ने सभी प्रदेश के सभी आरटीओ से सार्वजनिक यात्री वाहन कांटेक्ट कैरिज बस टैक्सी मैक्सी कैब ऑटो रिक्शा विक्रम ई रिक्शा के ड्राइवर कंडक्टर का ब्यौरा तलब किया है। यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए 3 दिन का वक्त दिया गया है । बताया जा रहा है कि इनकी संख्या 103235 के आसपास है इनका बैंक खाता आधार कार्ड अन्य सभी आवश्यक प्रमाण पत्र का ब्यौरा मांगा गया है।

खुशखबरी एक लाख ड्राइवर कंडक्टर को आर्थिक सहायता 6 माह तक

राज्य सरकार ने कोविड-19 की वजह से प्रभावितपरिवहन सेक्टर के एक लाख से ज्यादा कर्मियों को ₹2000 महीने की आर्थिक सहायता देने का निर्णय किया गया है। यह आर्थिक सहायता लगातार 6 माह तक दी जाएगी और डायरेक्ट खाते में जाएगी यानी डीवीटी के द्वारा। जिसके लिए संबंधित लोगो से आधार बैंक अकाउंट इत्यादि कागज मांगे गए है 3 दिन में सभी कागज मांगे गए है ताकि कार्यवाही जल्द अमल में लाई जा सके।

उत्तराखंड टैक्सी महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पवार ने सरकार का आभार जताया है इस सहायता के लिए साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वाहन चालकों को 2 साल का टैक्स माफ करने की गुजारिश की है उन्होंने कहा कि बैंकों से कर्ज लेकर वाहन खरीदने वाले लोग काफी मुश्किल में पड़े हैं बैंक बकाया वसूली के लिए काफी परेशान कर रहे हैं लिहाजा वह टेंशन में है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.