HomeCrimeनाबालिक sisters का रेप कर जबरदस्‍ती पिलाया किटनाशक, मौत, आरोपी गिरफतार

नाबालिक sisters का रेप कर जबरदस्‍ती पिलाया किटनाशक, मौत, आरोपी गिरफतार

सोनीपत, खबर संसार। सोनीपत से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां पर चार युवकों ने नाबालिक बहनों (sisters) का रेप किया और जबरन कीटनाशक पिला दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

यह घटना बीते मंगलार की है। कुंडली पुलिस स्टेशन (Kundli Police Station) के एसएचओ रवि कुमार ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी चारों युवकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है और वे सभी पीड़ित लड़कियों के बगल के किराये के कमरे में रहते थे।

5 और 6 अगस्‍त को धमकाकर दिया घटना को अंजाम

पुलिस ने बताया कि, घटना पांच और छह अगस्‍त की है इस दिन रात में आरोपी जबरन उनके घर में घुसे और उनकी मां को धमकाया। चारों युवकों ने उन दोनों बहनों (sisters) का रेप किया और फिर कीटनाशक पीने को मजबूर किया। जब लड़कियों की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपियों ने उसकी मां से यह कहने को कहा कि लड़कियों (sisters) को सांप ने काट खाया है। इस कारण उनकी हालत खराब है। लड़कियों को दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक लड़की को डॉक्टरों ने तुरंत मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढ़े-RBI ने अब इस बैक का लाइसेंस किया रद, कहीं आप का भी खाता तो नहीं है इस बैक में

महिला ने पहले तो अपनी जान के डर से अस्पताल वालों को यही बताया कि सांप काटने के कारण उनके बेटियों की हालत खराब हुई है। लेकिन संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो खुद को सच बताने से रोक न सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी दोनों लड़कियों (sisters) के साथ दुष्कर्म और जहर दिए जाने की पु्ष्टि हुई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों को धर दबोचा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.