खबर संसार, नई दिल्ली: … तो सितंबर में आ जाएगी kids की कोरोना वैक्सीन, जानिए कितने डोज लेने होंगे। कोवडि-19 संक्रमण ने पूरी को परेशान कर दिया है। तीसरी लहर को लेकर बच्चों को इस संक्रमण के चलते बेहद खतरा बताया गया है। इस बीच बच्चों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आई है। भारत में अब जल्द ही बच्चों का भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद हमारे kids सुरक्षित हो जाएंगे।
आईसीएमआर-एनआईवी की निदेशक का कहना है कि 2 से लेकर 18 वर्ष के kids के लिए कोवैक्सीन के फेज-2 और फेज-3 के ट्रायल पूरा हो चुका है और भारत में सितंबर तक बच्चों के लिए एक स्वदेशी कोरोना वैक्सीन आ सकती है।प्रिया अब्राहम ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक ओटीटी चैनल इंडिया साइंस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि उम्मीद है कि ट्रायल के परिणाम बहुत जल्द उपलब्ध होंगे। जिसको नियामकों के समक्ष पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Swara Bhasker ने हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना, गिरफ्तारी की मांग की
kids की दो डोज वाली होगी वैक्सीन
प्रिया ने कहा कि इसलिए सितंबर तक या उसके ठीक बाद, हमारे पास kids के लिए कोविड-19 के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि को-वैक्स अक्टूबर के पहले हफ्ते तक भारत में लांच हो जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह दो डोज वाली वैक्सीन होगी। और इसकी कीमत लाॅन्च होने के बाद ही पता चलेगी।
भारत में अब तक 42 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सरकार ने इस साल के अंत तक 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।
