HomeNationalश्रीराम मंदिर निर्माण के लिए इन 115 countries से मंगवाया गया जल

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए इन 115 countries से मंगवाया गया जल

खबर संसार, नई दिल्ली: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए इन 115 countries से मंगवाया गया जल,  अयोध्या मं इन दिनों भव्य राममंदिर का निर्माण चल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए 115 countries से जल मंगवाया गया है। दिल्ली से भाजपा के पूर्व विधायक विजय जाॅली का कहना है कि पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी व विश्व हिन्दू परिषद के दिवंगत अशोक सिंघल से प्रेरणा मिली।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं अपनी शिकायत, तो यहां करें Complaint

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष 05 अगस्त को राममंदिर निर्माण के लिए नीव रखी थी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का कहना है कि श्रद्धालुओं के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन 2023 से पहले करवा दिए जाएंगे।

इन countries से मंगवाया गया जल

अयोध्या में राम मंदिर के लिए गैर सरकारी संगठन ‘दिल्ली स्टडी सर्किल’ के अनुसार ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, कनाडा, चीन, कंबोडिया, क्यूबा, डीपीआर कांगो, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजराइल, जापान, केन्या, लाइबेरिया, मलेशिया, मॉरिशस, म्यामां, मंगोलिया, मोरक्को, मालदीव और न्यूजीलैंड आदि countries से जल मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम सिर्फ अयोध्या के लोगों के लिए पूजनीय तो हैं ही, साथ ही दुनिया भर के लाखों लोग उनकी पूजा करते हैं।’ इस संगठन की योजना अगले महीने इस जल को अयोध्या भेजने की है।

2025 तक विकसित हो जाएगी 70 एकड़ भूमि

महासचिव चंपत राय ने मंदिर परिसर के बाहर जो 70 एकड़ भूमि है योजना के तहह 2025 तक पूरा विकसित कर दिया जाएगा। अयोध्या के विकास में कोई कठिनाई न हो इसके लिए पूरे परिसर को इको फ्रेंडली बनाया जाएगा। पेड़ों की संख्या ज्यादा से ज्यादा होगी, जिससे अंदर का तापमान प्राकृतिक रूप से अच्छा बना रहे। महासचिव का कहना है कि मंदिर का निर्माण कार्य हम 2023 तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए शुरू कर दिये जाएंगे। 2025 के आखिर तक संपूर्ण 70 एकड़ परिसर पूरी तरह से विकसित हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.