खबर संसार, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं अपनी शिकायत, तो यहां करें Complaint, केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाता, या इन सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, सरकारी विभाग के चक्कर लगाते-लगाते थक जाते हैं, या फिर किसी अधिकारी से परेशान हैं।
आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है, और सिर्फ आपको निराशा ही आपके हाथ लग रही है। या फिर आपके पास भ्रष्टाचार की कोई गुप्त सूचना है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप सीधे प्रधानमंत्री से आनलाइन या फिर डाक द्वारा अपनी Complaint दर्ज करवा सकते हैं।
यहां दर्ज करवाएं शिकायत
इसके लिए अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको उच्चाधिकारी या फिर केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोर्टल पर अपनी शिकायत आनलाइन दर्ज करवाकर, प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी शिकायत ऑनलाइन पहुंचा सकते हैं।ये शिकायत सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक जाएगी। हो सकता है प्रधानमंत्री आपको मिलने का समय भी दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी शिकायत पहुंचाने के लिए आपको प्रधानमत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
डाक द्वारा भी कर सकते हैं Complaint
अपनी Complaint दर्ज करवाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को डाक के जरिए भी भेज सकते हैं। इसके लिए आप प्रधानमंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली, पिन- 110011- इसके अलावा फैक्स के जरिए शिकायत भेजने के लिए FAX No. 011-23016857 पर भेज दें।
प्रधानमंत्री कार्यालय में Complaint दर्ज करने का तरीका
- शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री कार्यालय की अधिकारिक वेबसाइट https://www.pmindia.gov.in/hi पर जाना होगा।
- यहां आपको एक ड्राप डाउन मेन्यू दिखेगा जिस पर ”प्रधानमंत्री को लिखे” पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करें. यहां से आप ऑनलाइन प्रधानमंत्री कार्यालय को कोई भी कम्प्लेन भेज सकते हैं।
- अब आपके सामने CPGRAMS पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
- शिकायत दर्ज करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर ळमदमतंजम होगा।
- यहां शिकायत से संबंधित खबरों का दस्तावेज आपको अपलोड करना होगा।
- मांगी गई सभी जानकारी आप भरें।
- आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।



