खबर संसार नई दिल्ली। मीन राशि वालो के लिए आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे व भाग्य का साथ प्राप्त होगा। अध्ययन और आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें।
मेष राशि वालो के लिए आज का दिन सुखद है और काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज किसी कारण से आपको दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।
वृषभ राशि वालो को आज परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य की चर्चा चलेगी। आज आप परिवार की सुविधा को बढ़ाने वाली वस्तुएं खरीदेंगे और आपको लाभ होगा। आज व्यापार के मामले में आपका दिन शुभ है और परिवार में समृद्धि आएगी। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।
मिथुन राशि वालो की उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। बेहतर होगा कि आप दूसरों के ऊपर ध्यान देने की बजाए सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। आज धन के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कहीं से रुका पेमेंट प्राप्त होने से मन में हर्ष होगा।
कर्क राशि वालो का कहीं ट्रांसफर होने की भी बात चल सकती है। इस ट्रांसफर से आपको लाभ होगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारियों को आज कहीं से रुका पेमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी।
सिंह राशि वाले को आज कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों आपका काम काफी पटरी से उतर गया है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं ।
कन्या राशि वालो का दिन काफी व्यस्तता के साथ बीतेगा और आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साह से करें।
तुला राशि वालो को आज सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ की वजह से आज आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कोई व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालो को आज कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें और मन से अपने कार्यों को पूरा करें। आज जीवनसाथी की तरफ से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि वालो को आज नए संपर्क से लाभ मिलेगा। आपके वे कार्य आज पूरे हो सकते हैं जिनको लेकर आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में सुख समृद्धि आएगी ।
मकर राशि वालो को आज सामाजिक व धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। आज के दिन आपको शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे और लोगों का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि वालो को आज उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर प्राप्त होगा। संभव है कि आज कमाई के मामले में आपको कहीं से खास लाभ प्राप्त हो जाए। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है।



