खबर संसार, नई दिल्ली : Aligarh पहुंचे प्रधानमंत्री, जानिए क्या हैं 2022 के सियासी मायने , यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का ये अलीगढ़ का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जहां प्रधानमंत्री ने यहां पहुंचकर डिफेंस कॉरिडोर के नोड और राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को Aligarh में दो घंटे के कार्यक्रम में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही उत्तर प्रदेश डिफेंस कारिडोर के अलीगढ़ नोड की कार्य प्रगति की समीक्षा भी की।
इस दौरान Aligarh में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि सहारनपुर में भी एक राज्य विश्वविद्यालय प्रस्तावित है। इसके अलावा मेरठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने जा रहे हैं। इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। पीएम मोदी के इस दौरे से बीजेपी ने 100 सीटों पर फोकस किया है। पश्चिमी यूपी के जाट और ओबीसी वोटर्स को अपने पाले में करने की कोशिश होगी।
Aligarh बेहद अहम दौरा है प्रधानमंत्री का
मुजफ्फरनगर में सरकार के खिलाफ राकेश टिकैत की बड़ी किसान महापंचायत के तुरंत बाद पीएम मोदी का अलीगढ़ दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के चलते बीजेपी को काफी कमजोर माना जा रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री का ये दौरा बड़ी सियासी चाल बताई जा रही है।
ये भी पढें-दोबारा गर्म कर पी रहे हैं Tea तो इन बीमारियों से रहें सावधान
बता दें कि हिंदुत्व के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म भी Aligarh में हुआ था। कल्याण सिंह ओबीसी के बड़े नेता थे। राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। मोदी ने कहा आज कल्यााण सिंह होते तो राजा के नाम से विश्वविद्यालय के शिलान्यास को देखकर खुश होते। पीएम मोदी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भारत के भविष्य की नींव तैयार की थी। उन्होंने वृंदावन में कॉलेज बनवाया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए जमीन उन्होंने ही दी थी।
20वीं सदी की गलतियों को आज सुधार रहे
आजादी की लड़ाई में इस क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह को पश्विमी यूपी कभी स्मृति नहीं करता। आज उनकी स्मृति में एक राज्य विश्वविद्यालय खोला जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय उन्हें आजादी के आंदोलन को हमेशा याद दिलाया। Aligarh में नया विश्वविद्यालय खुलने से इन छात्रों को कई तरह का फायदा मिलेगा। प्रस्ताव के मुताबिक, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में कई तरह के प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भारत के भविष्य की नींव तैयार की थी। उन्होंने वृंदावन में कॉलेज बनवाया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए जमीन उन्होंने ही दी थी।



