खबर संसार, नई दिल्ली : दोबारा गर्म कर पी रहे हैं Tea तो इन बीमारियों से रहें सावधान, सुबह की शुरूआत कई लोगों की चाय के साथ होती है। जिसे पीने के बाद तरोताजा महसूस करते हैं। इसका लाजवाब स्वाद काफी लोगों का पंसद होता है। हमारी एनर्जी को बढ़ाने का काम करती हैं। अक्सर ऑफिस में काम की थकान को दूर करने के लिए चाय पीते हैं।
देखा जाता है कि कुछ लोगों को ज्यादा चाय पीने के आदत होती है। इस वजह से कुछ लोग एक बार Tea बनाकर रख लेते हैं और वही Tea गर्म कर बार-बार पीते रहते हैं। जो सेहत को बहुत ही नुकसान पहुंचाती है। तो आइए जानते हैं चाय को बार- बार गर्म करके क्यों नहीं पीना चाहिए।
ये भी पढें- तो क्या अब अधिकृत और अनाधिकृत बैरियर पर ट्रक चालक बिना चढ़ावा निकलेंगे
बार- बार Tea गर्म करने से पौषक हो जाते तत्व
बार- बार चाय को गर्म करने से उसका स्वाद खराब हो जाता है, और खुशबू भी गायब हो जाती है। ये दोनों चीजें चाय की खासियत होती है। इसके अलावा बार- बार चाय गर्म करने से इसके पौषक तत्व भी कम हो जाते है। ज्यादा देर बाद बनी हुए चाय को दोबारा पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। क्योंकि चाय में माइक्रोबियल बनने लगते हैं।
ये माइल्ड बैक्टीरिया सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। ज्यादातर घरों में दूध वाली Tea बनती हैं जिसमें दूध की मात्रा अधिक होती है। चाय को बार- बार गर्म करके पीना सेहत के लिए खतरनाक होता है। अगर आप अपनी इस आदत को नहीं बदलते हैं तो लंबे समय बाद पेट खराब होने पेट दर्द। इंफ्लामेशन आदि बीमारियां हो सकती हैं। ये आदत आपके सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- चाय बनने के 15 मिनट बाद दोबारा उसे गर्म करके बिल्कुल भी न पीयें।
- लंबे समय बाद चाय को गर्म करके पीना स्वास्थ्य को नुकसान ही पहुंचाता है।.
- हमेशा उतनी ही चाय बनानी चाहिए जितनी एक बार में खत्म हो जाये।



