खबर संसार नई दिल्ली: …जब Nitin Gadkari ने चलवा दिया अपने ससुर के घर पर बुलडोजर, अपने काम के प्रति हमेशा चुस्त और दुरूस्त रहने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की समीक्षा की और एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari दिल्ली-मुंबई हाइवे का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। यहां अपने संबोधन में उन्होंने सालों बाद एक बड़ा राज खोला।
ससुर के घर पर चलवाया था बुलडोजर
उन्होंने बताया, ‘’जब मेरी नई-नई शादी हुई थी तो रामटेक में मेरे ससुर का घर सड़क के बीचोंबीच आ रहा था। यह समस्या बड़ी थी। लोगों के आवागमन में मुश्किल आ रही थी।” इस धर्म संकट में गडकरी ने अपना फर्ज निभाते हुए पत्नी को बिना बताए ससुर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया था। यह गडकरी के काम करने की शैली है, वे हर मुश्किल को चुनौती की तरह लेते हैं और फिर जनहित को प्राथमिकता में रखते हुए फैसला लेते हैं।
ये भी पढें- मोदी बर्थडे- पीएम के 05 कार्य, जिसने बदल दी India की आबो हवा
Nitin Gadkari ने दी थी किसानों को सलाह
सड़क निर्माण में किसानों से जमीन लेनी होती है। एक बार गडकरी ने किसानों को खुद सलाह दे डाली कि वे अपनी जमीनें न बेचें। इसकी बजाय उन्होंने ज्यादा लाभ लेने का तरीका सुझाया। एक कार्यक्रम में Nitin Gadkari ने कहा कि मैं चाहता हूं कि किसान धनवान बनें। पर जब हम रोड बनाते हैं तो बिल्डर और डिवेलपर जमीन खरीद लेते हैं और फिर रेट बढ़ते हैं तो फायदा उनका होता है।
काम के प्रति वफादारी
गडकरी वक्त के कितने पाबंद और काम के पक्के हैं कि खुलेआम अधिकारियों पर बरस पड़ते हैं। पिछले साल की ऐसी ही एक घटना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से बनाई एक बिल्डिंग में काफी देरी हो गई थी। Nitin Gadkari ने तंज भरे लहजे में कहा, ”जिन महान हस्तियों ने 2011 से लेकर 2020 तक इस पर काम किया है, संभव हो तो उन चेयरमैन, सीजीएम और जीएम का फोटो इस ऑफिस में लगा लेना। इन्होंने बिल्डिंग बनाने में नौ साल की देरी की है तो इनका इतिहास भी सामने आना चाहिए।”



