खबर संसार नई दिल्ली: आ गई flying car, अब मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा, अभी तक आप विमान से ही आसमानी की सैर करते थे, लेकिन अब आपकी कार आसमान में हवा से बातें करती नजर आएगी। जहां हां भारत में अब जल्द ही फ्लाइंग कार आसमान में उड़ती नजर आएगी। ये कार टू सीटर होगी। जिसमें दो लोग आराम से बैठकर सुहाने सफर का मजा ले सकते हैं। ये कार बनाने वाली कम्पनी अमेरिका की है। अमेरिकी कम्पनी फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन flying car को उड़ने की परमिशन भी दे चुकी है। और वहां की कई कम्पनियां इस प्रोजक्ट पर काम कर रही हैं।
भारत की विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी ने माडल किया तैयार
उड़ने वाली कारें काफी समय से चर्चा में हैं। मिली जानकारी के अनुसार अब भारत की विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी ने भी flying car का माडल तैयार कर अपना नाम इस लिस्ट में शामिल कर लिया है। भारत की पहली फ्लाइंग कार का कॉन्सेप्ट मॉडल तैयार कर लिया गया है। कार में डबल इंजन लगाया गया है। इस अवसर पर कंपनी ने पहली बार कार का मॉडल सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया। एक नए युग की शुरुआत होगी।
ये भी पढें- …तो फिर 01 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी wine shop
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया flying car का जायजा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उन्होंने विनाटा की एयरोमोबिलिटी की एक युवा टीम से मुलाकात की और एक कॉन्सेप्ट flying car की जांच की है। इसे एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार बताया जा रहा है। असल रूप में तैयार होने पर इससे लोगों और सामान को इधर से उधर लेकर जाया जा सकेगा। इससे मेडिकल इमरजेंसी में भी लोगों को मदद मिलेगी।
इन वाहनों को शहर के आने-जाने और अंतर-शहर परिवहन के भविष्य के माध्यम के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि सड़कों पर इन दिनों काफी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है। ऐसे में उड़ने वाली कारें सड़कों पर भीड़भाड़ से बचने के साथ यात्रा के समय को भी कम करेंगी।


