मुबई, खबर संसार। Ankita Lokhande पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। वो इन दिनों पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन (Pavitra Rishta 2) में नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे फिलहाल विकी जैन (Vicky Jain) को डेट कर रही हैं।
खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इंस्टाग्राम पर ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अंकिता लोखंडे पिंक कलर की साड़ी में और विकी कुर्ता पाजामे में नजर आ रहे हैं।
भगवान आप के लिए वो करता है जो आप मांग नहीं सकते- Ankita Lokhande
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा है, ‘भगवान द्वारा आपके लिए बनाई गई प्रेम कहानी को बिलकुल भी हल्के में मत लीजिए। भगवान आपके लिए वो करता है जो आप उनसे मांग नहीं सकते और जिसकी कल्पना अपने कभी भी नहीं की होगी।’
अंकिता लोखंडे ने विकी जैन के साथ किस करते हुए तस्वीरें शेयर की है और लोगों को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले शाहीर शेख और अंकिता लोखंडे एक इंटरव्यू में पवित्र रिश्ता 2 के बारे में बात कर रहे थे और इस दौरान शाहीर ने अंकिता लोखंडे की शादी से जुड़े प्लान का खुलासा किया था।
तीन साल से विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में है
एक इंटरव्यू के दौरान जब अंकिता लोखंडे से पूछा गया कि शो के बाद उनका क्या प्लान है। इस पर अंकिता ने हंसते हुए कहा कि उनका कोई प्लान नहीं है लेकिन शाहीर ने कहा, ‘कम ऑन, तुम शादी कर रही हो।’
पहले अंकिता लोखंडे ने उन्हें चुप रहने को कहा। उन्होंने साथ ही कहा कि मेरा फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। लेकिन फरवरी से कुछ नया शुरू करने जा रही हूं। इसके पहले मई में अंकिता लोखंडे ने कहा था कि वो विकी जैन के साथ शादी करने के बारे में सोच रहीं हैं।
इसे भी पढ़े-
आपको बता दें कि Ankita Lokhande पिछले तीन सालों से विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने अप्रैल में एनवर्सरी भी सेलिब्रेट किया था। अंकिता लोखंडे ने कहा था कि शादी बेहद खूबसूरत चीज है।
हां, मैं अपनी शादी को लेकर सुपर एक्साइटेड हूं और मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा. साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें जयपुर-जोधपुरी राजस्थानी शादियां काफी पसंद है। लेकिन मैं खुद नहीं जानती कि मैं क्या प्लान करूंगी।
