खबर संसार सतपुली। जब उपस्थिति रजिस्टर को लेकर महाराज आगबबूला हो गए! जी हा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज संयुक्त चिकित्सालय सतपुली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी करने के लिए चिकित्सकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री जब आग बबूला हुए तो
उन्होंने डॉक्टर्स को खबरदार करते हुए कहा की आपके भीतर मानवता नाम की कोई चीज है की नही । आपने तो सेवा करने की शपथ भी ले रखी है। और आप लोग मरीजों से अच्छा व्यवहार करते है ना उनका सही से ईलाज। उस पर 4 4 उपस्थिति रजिस्टर रखते हो। इस पर कड़ी कार्यवाही करूंगा। कहकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सभी उपस्थित लोगो की सिट्टी पीटी गोल कर दी।
