HomeEntertainmentकन्यादान से बढ़ी मुश्किलें, alia bhatt पर मुंबई में केस दर्ज, जानें...

कन्यादान से बढ़ी मुश्किलें, alia bhatt पर मुंबई में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

मुबई, खबर संसार। आलिया भट्ट (alia bhatt) इन दिनों रणबीर कपूर के साथ शादी की सुर्खियों और ‘कन्यादान’ को लेकर किए गए एक ब्राइडल वियर ब्रांड के एड को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं।

आलिया के एड पर एक शख्स इतना खफा हो गया कि उसने आलिया भट्ट (alia bhatt) के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज कर दी। ‘कन्यादान’ को लेकर हालांकि बहस काफी पुरानी है और कई बार उठी है। लेकिन हाल ही में आलिया का इस पर अपने विचार रखना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने एक ब्राइडल वियर ब्रांड के उनके नवीनतम विज्ञापन के खिलाफ है। शिकायतकर्ता को लगता है कि आलिया भट्ट ने हिंदू भावनाओं को आहत किया है और कन्यादान को प्रतिगामी तरीके से दिखाया है। मामले में मान्यवर कंपनी और आलिया भट्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

जाने क्या है मामला

दरअसल, इस एड में दिखाया गया है कि आलिया भट्ट (alia bhatt) दुल्हन के रूप में सजी हैं और शादी के मंडप पर बैठी हैं और वो अपनी मायके की यादें ताजा करते हुए इमोशनल हो रही हैं। इसके साथ उन्होंने मां-बाप और अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए आलिया ‘कन्यादान’ की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। जो लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है।

जाने क्यों- sushant के करीबी दोस्त कुणाल जानी को एनसीबी ने मुंबई से किया गिरफ्तार

इस एड के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी राय रखी थी। लोगों को कहना है कि सभी धर्मों में कई ऐसी कुरीतियां हैं जिनके खिलाफ जागरूकता नहीं फैलाई जाती, लेकिन कुछ ब्रांड्स ऐसे हैं जिन्होंने हिंदू धर्म के खिलाफ जैसे धर्म युद्ध छेड़कर रख दिया है। (alia bhatt)

लोगों ने इस विज्ञापन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि असलियत में हिंदू महिलाओं ने बड़े क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। लेकिन कुछ निर्देशक महिलाओं को पराया धन बताते हुए फिल्में बनाते हैं फिर समाज सुधारक की भूमिका भी निभाते हैं, जो कि गलत है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.