नई दिल्ली, खबर संसार। IPL 2021 के दूसरे चरण के मुकाबलों में कुछ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स को T20 वर्ल्ड कप टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर कर दिया है। इससे तय माना जा रहा है इन खिलाडि़यों पर गाज गिर सकती है।
ICC के नियम के मुताबिक 10 अक्टूबर तक सभी देश टीम में बदलाव कर सकते हैं। यानी BCCI के पास अब थोड़ा समय ही बाकी है। T20 वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस IPL सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी जगह को लेकर खतरा है। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों पर।
पढ़ें चर्चित खबरें
इन खिलाड़ीयों पर है टीम से बाहर होने का खतरा
हार्दिक पांड्या- टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पांड्या न तो फिट हैं और न ही फॉर्म में हैं। हार्दिक पांड्या की खराब फिटनेस के बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम के लिए चुना है, क्योंकि वह अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं। हार्दिक पांड्या के अनफिट होने से शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को फायदा हो सकता है।
शार्दुल ठाकुर का मौजूदा फॉर्म शानदार है और वो टीम इंडिया (Team India) के लिए एक तगड़े ऑलराउंडर बनते जा रहे हैं। फिर भी शार्दुल ठाकुर को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की टीम में स्टैंडबाय प्लेयर्स के तौर पर रखा गया है। हार्दिक पांड्या के नहीं खेलने पर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को मौका मिलना तय है।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े-जीपीडीपी (GPDP) हेतु ग्राम सभा की खुली बैठकों का आयोजन होगा
भुवनेश्वर कुमार- भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन की पोल टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले खुल गई है। आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार की बॉलिंग को देखकर ऐसा नहीं लगा कि किसी भी बल्लेबाज को कोई परेशानी हो रही थी। भुवनेश्वर कुमार बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं है। भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बनती। भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी में न तो कोई रफ्तार है और न ही वह अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों में डर पैदा कर सकते हैं। ऐसे में सेलेक्टर्स मोहम्मद सिराज और टी नटराजन जैसे धाकड़ गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन जारी
IPL में सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन जारी है। इस खराब प्रदर्शन को देखने के बाद फैंस भी बेहद निराश हैं। भारतीय फैंस के मन में लगातार कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर करने की मांग उठी है। आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा चरण टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) की तैयारी के लिहाज से देखा जा रहा है। अभी तक भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन दूसरे चरण में बेहद खराब रहा है।
खासकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पर एक नजर डालें तो यूएई लेग में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे। दूसरी तरफ जिस तरह की फॉर्म में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) यूएई की पिचों पर रनों की बरसात कर रहे हैं, उसे देखते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2021 की घोषित हुई 15 सदस्यीय टीम के मिडिल ऑर्डर में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को देखते हुए ये बदलाव भारतीय टीम में किया सकता है।































