नई दिल्ली, खबर संसार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर कोई हैरान हो रहा है वीडियो में ऐसा सांप (snake) नजर आ रहा है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा सांप बताया जा रहा है। ये लोगों को जिस तरह से अपना शिकार बनाता था जिसे सुनकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार इस पकड़े गए सांप की लंबाई 10 फीट है और इसे झाडि़यों से निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। सांप (snake) इतना बड़ा और खतरनाक था कि क्रेन पर लड़कते ही ये बचने के लिए हरकते करने लगा जिसके कारण वहां मौजूद आस-पास के लोग और क्रेन ड्राइवर भी भयभीत थे। वीडियो फुटेज में, फिल्म कर रहे चकित आदमी को यह कहते हुए सुना जा सकता है: ‘मेरी माँ, क्या है ये ?’
इसे भी पढ़े-Auto driver बेटी की हत्या की धमकी दे करता रहा महिला से दुष्कर्म
यह सांप वर्षा वन में पाया गया है जहां बोआ कंस्ट्रिक्टर सांपों (snake) की प्रजाति पाई जाती है ये प्रताति बहुत ही खतरनाक होती है। इन वन्यजीवों के लिए ‘द नेचर आइलैंड’ करार दिया गया है। इस प्रजाति के सांप 13 फीट तक लंबे होते हैं। ये सांप इतना खतरनाक है कि पहले वे अपने शिकार को जकड़ लेता हैं और उसके अपने दांतों से काटता हैं।
इसकी लंबाई और चौड़ाई देख सब रह गए हैरान
मीडियो रिपोर्ट के अनुसार इस खतरनाक सांप को लोगों ने देखा तो वो हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने इससे पहले इतना लंबा सांप (snake) नहीं देखा था। लोगों ने सांप को मांद से उठाने के लिए क्रेन बुलाई क्योंकि इसे उठाना इंसानों के बस से बाहर था। वीडियो में क्रेन में सांप को उठाते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो देख कर लोग दे रहे ये प्रतिक्रिया
चूंकि इसे वीडियो को पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, इसलिए वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। लोग इतने बड़े सांप को देखकर ये ही प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि मैंने नहीं देखा इससे पहले इतना विशालकाय सांप।







