HomeNationalNCB ने अनन्या से आज भी की पूछताछ, ड्रग्स लेने और इसकी...

NCB ने अनन्या से आज भी की पूछताछ, ड्रग्स लेने और इसकी सप्लाई से इनकार किया

मुंबई, खबर संसार। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की तरफ से अनन्या पांडे से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि अनन्या ने ड्रग्स लेने और इसकी सप्लाई से इनकार किया है।

ड्रग्स केस में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को आर्यन खान के साथ चैट के आधार पर समन किया गया है। NCB के सूत्रों के मुताबिक, इस चैट में यह आरोप लगाया जा रहा है कि अनन्या गांजे से जुड़ी बातें कर रही थीं। आरोप यह भी है कि आर्यन उस चैट में गांजा अरेंज करने की बात कर रहे थे।

अनन्या पर लगाया ये आरोप

अनन्या पर आरोप है कि वो चैट में गांजा अरेंज करने की बात कर रही है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, जब एनसीबी ने उस चैट के बारे में पूछा तो अनन्या ने कहा कि वो मजाक कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि चैट के अलावा भी इन लोगों से ड्रग्स से जुड़ी बातचीत की है। एनसीबी की इन्हीं चैट को वैरिफाई करना है कि इस वजह से उससे पूछताछ जरूरी है।

इसे भी पढ़ेे-karwa Chauth के इस पावन पर्व पर अपनी पत्नी को दे यूनिक गिफ्ट

गौरतलब है कि करीब दो घंटे तक NCB ने पूछताछ की थी। आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट में अनन्या का नाम सामने आया है। अनन्या के साथ पिता चंकी पांडे भी NCB दफ्तर पहुंचे थे। NCB ने अनन्या पांडे के घर छापा मार कर उनके मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए। NCB ने दो दिन में बांद्रा, सीएसटी, नालासोपारा समेत 5 जगहों पर छापेमारी की।

शुक्रवार को एनसीबी ने बुलाया था अपने आफिस

व्हाट्सएप चैट को लेकर गुरुवार को अनन्या पांडे से पूछताछ होनी थी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को अनन्या से ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है। यही वजह है कि एजेंसी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे फिर से अभिनेत्री को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया है।

बता दें कि अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय की बेटी हैं। एनसीबी गुरुवार को एक्टर शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ भी पहुंची। क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं। गुरुवार सुबह शाहरुख खान आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान से मिलने के लिए पहुंचे। वह वहां पर करीब 15 मिनट रूके। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद ये पहला मौका था जब शाहरुख खान अपने बेटे से मिलने पहुंचे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.