खबर संसार। पाकिस्तनी क्रिकेट टीम के कैप्टन बाबर आजम (Babar Azam) पर उनकी चचेरी बहन (पूर्व में गर्लफ्रेंड) रही चुकी महिला ने उन पर सनसनीखेज और गंभीर आरोप लगाए है। आजम की पूर्व गर्लफ्रेेड ने उन पर 10 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
बताते चले की बाबर आजम (Babar Azam) ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को लगातार दूसरा मैच जिता चुके हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची हुई है। भारत के खिलाफ मैच जीतने के बाद जहां एक ओर बाबर आजम जश्न में डूबे थे, वहीं दूसरी तरफ एक महिला ने उन पर बड़े आरोप लगा दिए।
शादी का झांसा दे यौन शोषण का लगाया आरोप
Babar Azam की पूर्व गर्लफ्रेंड (उनकी चचेरी बहन) ने बाबर आजम पर 10 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पाकिस्तानी कप्तानी ने 10 साल तक उनसे शादी का वादा करके यौन शोषण किया, जिसके बाद वह निकाह से मुकर गए। इसके साथ ही महिला ने उन पर गर्भपात करवाने का आरोप भी लगाया है।
महिला ने कहा, “मैं बाबर आजम के बच्चे की मां बनने वाली थी, लेकीन इसके बाद मुझे गर्भपात करवाना पड़ा। मेरे हाथ में कुरान पाक है और मैं इसपर हाथ रखकर ये बात कहती हूं कि मैंने जो भी कुछ बाबर आजम को लेकर कहा वो बिल्कुल सच है। मैं यहां पर झूठ बोलकर बच जाऊंगी लेकिन अल्लाह पाक के यहां मैं कभी नहीं बच पाऊंगी।”
इसे भी पढ़े-Urfi ने ट्रांसपेरेंट टॉप और जींस पहन सोशल मीडिया में लगाई आग, फैंंस बाेले रहम करो
बता दें कि बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी में पाकिस्तान टी20 विश्व कप के सुपर-12 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ग्रुप-2 में यह टीम टॉप पर है।



