नई दिल्ली, खबर संसार। कैटरीना और विक्की (Katrina and Vicky) कौशल दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में शादी के बंधन में बंध सकते है। हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
Katrina and Vicky के कपड़ों से लेकर वेडिंग वेन्यू तक की चर्चा हो रही है। लेकिन अब आ रही खबरों के अनुसार दोनों की शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं।
दोनों का हो गया है रोका
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina and Vicky) ने रोके की रस्म पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ की एक फ्रेंड ने बताया कि दोनों का रोका हो गया है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रोके की रस्म कबीर खान के घर पर की गई। आपको बता दें कि कबीर खान कैटरीना कैफ के साथ ‘एक था टाइगर’ काम कर चुके हैं। कैटरीना कैफ उन्हें अपना राखी ब्रदर मानती हैं।
यह फंक्शन बिल्कुल इंटिमेट रखा गया था और इसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। कैटरीना की मम्मी सुजैन, बहन इजाबेल कैफ के अलावा विक्की कौशल के पिता शाम कौशल, वीणा कौशल और भाई शामिल हुए। कपल के खास दोस्त ने रोका से जुड़ा बड़ा खुलासा किया और कहा, ‘रोके की रस्म को बहुत ही खूबसूरती से पूरा किया गया।
काम में व्यस्त होने के कारण हनीमून प्लान टाला
लाइट और डेकोरेशन में कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी। दिवाली के समय शुभ मुहूर्त था इसलिए फैमिली ने इस दिन को चुना। कबीर और मिनी कैटरीना की फैमिली की तरह हैं और उन्होंने इसका आयोजन किया।’ आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर में शादी करेंगे लेकिन दोनों ने फिलहाल हनीमून के प्लान को भी टाल दिया है क्योंकि दोनों काम और शूटिंग में बहुत अधिक व्यस्त हैं।
इसे भी पढ़े-आप के फोटो और वीडियों देखने से Facebook कितना कमाता है जाने



