जोधपुर, खबर संसार। विक्की और कटरीना की शादी सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा में 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट (Six Senses Fort palace) में होने जा रहा है। ये किला सबसे शानदार, खूबसूरत और शाही जगहों में गिना जाता है। यह जितना भव्य है, उतनी ही मोटी फीस यहां रहने और खाने की है। जानिए इस होटल के बारें में सबकुछ।
सिक्स सेंस होटल सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर बसे चौथ का बरवाड़ा की एक पहाड़ी पर स्थित है। यह होटल एक किले में बना हुआ है जो पहले बरवाड़ा के सरपंच भगवती सिंह के पास में था। उन्होंने इस किले को ओसमॉस कंपनी को बेच दिया गया। इसी कंपनी ने इस किले को भव्य होटल में तब्दील किया है। सिक्स सेंस ग्रुप को यह होटल लीज पर दिया गया है।
इस किले की भव्यता काफी शानदार है
इस किले (palace) की भव्यता काफी शानदार है। अंदर से ये पुराने राजा महाराजाओं के ठाठ की याद दिलाता है। किले का लुक इतना मनमोहक है कि देखते ही सबका दिल आ जाए। किले का आंगन बेहद बड़ा और भव्य है। अंदर कई सारे मंदिर और पुरानी धरोहरें भी हैं। ये भारत का पहला सिक्स सेंस यानी इंटरकांटिनेंटल होटल्स ग्रुप (IHG) वेलनेस एंड सस्टेनेबिलिटी का एक लक्जरी ब्रांड होटल भी है। होटल 15 अक्टूबर, 2021 को मेहमानों के लिए खोला गया था। इस किले के रेस्टोरेशन कार्य को पूरा करने में एक दशक से अधिक समय लगा।
रॉयल स्पा और फिटनेस सेंटर भी है
इस palace के अंदर ही रॉयल स्पा और फिटनेस सेंटर भी है, जो 30 हजार वर्ग फुट में है। यहां मेहमान आयुर्वेदिक उपचार प्रणाली, ध्यान और आराम कर सकते हैं। इस किले (palace) को रिजॉर्ट में तब्दील जरूर किया गया है लेकिन इसकी प्राकृतिक सुंदरता के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई। इस प्रॉपर्टी में 48 शाही सुइट हैं जो कंटेंपररी फैसिलिटीज से सुसज्जित हैं। कुछ कमरों से ग्रामीण इलाकों के नजारे दिखाई देते हैं और कुछ से अरावली रेंज के अद्भुत नजारे दिखाई देते हैं।
इसे भी पढ़े-बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी अब भेज सकेंगे पैसे (money), जाने पूरा प्रोसेस
इस होटल में एक रात रुकने की बुकिंग 77,000 रुपए है और अगर इसमें टैक्स जोड़ दिया जाए तो ये खर्च आपका 90,000 के आसपास आ सकता है। लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि ये खर्च केवल एक सामान्य कमरे का है। स्पेशल रूम की अगर बात की जाए तो, वहां एक रात रुकने की बुकिंग 4 लाख 94 हजार रुपए है। टैक्स जोड़ने के बाद इसमें करीब 5 लाख 8 हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। होटल जंगल और झील की रक्षा के लिए स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर काम करता है।



