खबर संसार, नई दिल्ली : अब राकेश tikat ने ओवैसी को बताया ‘बेलगाम सांड’, बांधकर रखो, भाकियू नेता राकेश टिकैत भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं। हैदराबाद पहुंचे राकेश tikat ने अब एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी बेलगाम सांड है। इसे हैदराबाद और तेलंगाना में ही बांधकर रखो। ये सांड भाजपा की मदद कर रहा है। उसे यहीं पर बांध कर रखो।
ये भी पढें- प्लॉट के लेनदेन को लेकर 420 का मुकदमा महिला ने इसके खिलाफ कराया
राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिये बिना कहा कि ये भाजपा की मदद करता है। इसे हैदराबाद व तेलंगाना से बाहर मत जाने दो, यहीं पर बांध कर रखो। ये भाजपा की B टीम है। राकेश tikat यहीं नहीं रूके उन्होंनेे असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा का चचाजान तक बता दिया। कहा कि ये लोग हिंदू-मुस्लिम करवाने का काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी को हार का डर सता रहा है।
कांग्रेस के पिट्ठू हैं राकेश टिकैत: मनीष
सोशल मीडिया पर कई लोग राकेश टिकैत पर जमककर निशाना साध रहे हैं। मनीष कुमार ने लिखा- टिकैत खुद कांग्रेस के पिट्ठू व कांग्रेसएजेंट हैं। उन्हें महाराष्ट्र और राजस्थान से परेशानी नहीं है जहां पर किसान मुश्किल हालातों से जूझ रहे हैं। तो वहीं एनडी विवेक ने कहा- टिकैत पूरे देश मे घूम रहा है। बस उत्तर प्रदेश अपने गांव सभा करने नहीं जा रहा है।
tikat ने कहा 29 मार्च को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
राकेश tikat ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के वोटरों के पास जाकर कहेंगे कि वह भाजपा को हराएं। एक बार फिर से न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को दोहराते हुए टिकैत ने कहा कि इससे किसानों को मदद मिलेगी। केन्द्र सरकार और पीएम मोदी आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले इस मुद्दे को सुलझा लें। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि वह एमएसपी पर चर्चा जारी रखेंगे। 27 नवंबर को किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक है, जबकि 29 नवंबर को किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। भाकियू नेता ने कहा कि किसान मोर्चा की रणनीति भाजपा को हराना है और कुछ नहीं।



