भोपाल, खबर संसार। शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में आसपास बैठे दो यात्रियों के बीच बैगों की अदला-बदली हो गई। यह गफलत दोनों बैग के एक जैसे लाल रंग के होने के कारण हुई। सफर पूरा कर दोनों अपने-अपने घर चले गए। जब उन्होंने बैग खोले तो एक यात्री के पैरों तले जमीन खिसक गई।
बैग में थे 4.10 के कैमरे
क्योंकि जिस बैग में यात्री 4.10 लाख का कीमती कैमरा व अन्य सामान लेकर चले थे उसमें पुराने कपड़े निकले। उधर, दूसरे ने जैसे ही बैग खोला तो उसकी कुछ समय के लिए जैसे लाटरी लग गई। बैग में कीमत सामान भरा हुआ था, जिसकी कीमत 4.10 लाख रुपये थी।
इसे भी पढ़े-कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
बता दें कि दिल्ली से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए चली सोमवार तड़के चली शताब्दी एक्सप्रेस की सीट नंबर ई-1/40 पर आनंद परमार नामक यात्री सफर कर रहे थे। उनके नजदीक ही नई दिल्ली से महिला यात्री त्रिशा सफर कर रही थी। महिला यात्री भूलवश आनंद परमार का 4.10 लाख के कीमत सामान रखा बैग अपने साथ लेकर ग्वालियर स्टेशन पर उतर गई।
टिवटर पर रेलवे बोर्ड से की शिकायत
ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पहुंचनी तो बैग लेकर आनंद परमार भी उतर गए। आनंद ने घर पहुंचकर देखा कि जो बैग वह लेकर आएं हैं वह उनका नहीं है। आनंद ने इसकी जानकारी अपनी महिला मित्र को दी। जिस पर तुरंत मामले की टि्वटर पर रेलवे बोर्ड से शिकायत की। रेलवे बोर्ड ने शिकायत को आरपीएफ कमांडेंट कार्यालय भोपाल को भेजते कार्रवाई के निर्देश दिए।
फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करें
इस आधार पर उप निरीक्षक प्रकाश रघुवंशी व इंदर सिंह यादव ने आनंद के आसपास बैठे यात्रियों के पीएनआर नंबर लिए और उनके आधार पर खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन में त्रिशा से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि उनके पास आनंद का बैग आ गया है। महिला यात्री को उसका बैग सोमवार को ही सौंप दिया था। महिला के पास भूल से गया बैग ग्वालियर से मंगाकर मंगलवार यात्री आनंद परमार को सौंपा गया।



