नई दिल्ली, खबर संसार। अगर आप नौ से अधिक सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको फिर से वैरिफिकेशन कराना पड़ेगा। अगर वैरिफिकेशन नहीं हो पाता है तो सिम कार्ड को बंद कर दिया जाएगा।
बुधवार को दूरसंचार विभाग ने नौ से ज्यादा सिम कार्ड रखने वाले ग्राहकों के सिम को फिर से वैरिफिकेशन करने और ऐसा नहीं होने की स्थिति में सिम बंद करने का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर और असम समेत पूर्वोत्तर के लिए यह संख्या छह सिम कार्ड की है।
इसे भी पढ़े-‘black box’ खोलेगा बिपिन रावत के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर का राज
दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार ग्राहकों के पास अनुमति से अधिक सिम कार्ड पाए जाने की स्थिति में उन्हें अपनी मर्जी का सिम चालू रखने और शेष को बंद करने का विकल्प दिया जाएगा।
विभाग ने कहा, ‘विभाग द्वारा किये गए विश्लेषण के दौरान यदि किसी ग्राहक के पास सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के सिम कार्ड निर्धारित संख्या से अधिक पाए जाते है तो सभी सिम का फिर से सत्यापन किया जाएगा।
आपराधिक घटनाओं की जांच करने को लेकर उठाया कदम
दूरसंचार विभाग ने यह कदम दरअसल वित्तीय अपराधों, आपत्तिजनक कॉल और धोखाधड़ी गतिविधियों की घटनाओं की जांच करने को लेकर उठाया है। विभाग ने दूरसंचार कंपनियों से उन सभी मोबाइल नंबर को डेटाबेस से हटाने के लिए कहा है जो नियम के अनुसार उपयोग में नहीं हैं।
फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करें
सिम के लिए KYC जरूरी
इस साल सितंबर में ही सिम कार्ड KYC नियमों में ही सरकार बदलाव किया था। इसके अनुसार नए कनेक्शन लेने या प्रीपेड नंबर को पोस्टपेड में या पोस्टपेड को प्रीपेड में बदलने के लिए फिजिकल फॉर्म भरने की जरूरत का खत्म किया गया था।
अगर आपको कोई नया मोबाइल नंबर या टेलीफोन कनेक्शन लेना है तो आपका KYC पूरी तरह से डिजिटल होगी। यानी KYC के लिए आपको किसी तरह का कोई कागज जमा नहीं करना होगा। नए नियमों के अनुसार आप सिम देने वाली कंपनी के ऐप के जरिए सेल्फ KYC कर सकेंगे। इसके लिए आपको मात्र 1 रुपए देना होगा।
