खबर संसार, हल्द्वानी : Teenpani के महाकाली मंदिर में देवी भागवत कथा का शुभारंभ, देश और क्षेत्र के कल्याण के लिए तीनपानी के श्री महाकाली मंदिर में देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर Teenpani में आज रविवार को महिलाओं ने परंपरागत वेषभूषा में सिर पर कलश धारण कर यात्रा निकाली। कलश यात्रा दौरान मां के जयकारों के साथ पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में सराबोर हो गया।
ये भी पढे- ऐसे करें ठंड के मौसम में Health की देखभाल, बीमारियां रहेंगी दूर
Teenpani में कथा श्रवण के लिए श्रद्धाुल आमंत्रित
आज रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ Teenpani श्री महाकाली मंदिर में (निकट मोहनी टेंट हाउस) श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जिसके चलते आप सभी सम्मानित धर्म प्रेमी जनता सादर आमंत्रित हैं कथा के व्यास आचार्य उत्तराखंड के वरिष्ठ व्यास कृष्णानंद शास्त्री जी के मुखारबिंदु से कथा का श्रवण करे।
ये लोग रहे मौजूद
भागवत कथा के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं को कुछ दिशा-निर्देशों का पालन भी करना होगा। इसके लिए Teenpani महाकाली मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से सैनिटाइज करनेे के साथ श्रद्धालु सामाजिक दूरी बनाने के साथ मास्क का प्रयोग जरूरी होगा। इस दौरान कलश यात्रा में हरिओम जोशी जी, धीरज पांडे जी , मोहित जी, यूवा सामाजिक कार्यकर्ता शुभम पाठक जी, पवन जोशी जी, अभिषेक शर्मा जी , वीरेंद्र खरायत जी, आदि मौजूद रहे।
