खबर संसार, नई दिल्ली : ओमिक्रॉन की दहशत – Neetherland ने लगाया इतने दिनों का सख्त लाॅकडाउन, कोविड-19 के नये वेरियंट ने पूरी दुनियां में एक बार फिर से दहशत पैदा कर दी है। ये नया वेरियंट बहुत तेजी से फैलता है। ओमिक्रॉन अब तक कई देशों में फैल चुका है। जिसके चलते अब Neetherland के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने राष्ट्रव्यापी सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।
ये भी पढें- Teenpani के महाकाली मंदिर में देवी भागवत कथा का शुभारंभ
इस बात की जानकरी स्वयं नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने ट्वीटर के जरिए दी। उनका कहना है कि ”उन्होंने देश में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ने के डर से सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इससे उदास हूं कि नीदरलैंड में फिर से लॉकडाउन लगाया गया है।”
Neetherland में पांचवी लहर के चलते लाॅकडाउन
एएफपी न्यूज एजेंसी के अनुसार Neetherland के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने ने कहा कि देश में फिर से लॉकडाउन लगने जा रहा है, यह कदम कोविड -19 के नये वेरियंट ओमिक्रॉन की वजह से पांचवी लहर के कारण लगाया जा रहा है। जिसके चलते पूरे देश में स्कूल, विश्वविद्यालय और सभी गैर-जरूरी स्टोर बार और रेस्तरा 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। क्रिसमस और नए साल के मौके पर सिर्फ चार मेहमानों को अनुमति होगी। अन्य दिनों में केवल दो व्यक्तियों को ही अनुमति मिलेगी।
ब्रिटेन में भी लॉकडाउन लगाने की तैयारी
तो वहीं वहीं द टाइम्स के अनुसार, ब्रिटेन में भी लॉकडाउन लगाने की तैयारी चल रही है. सख्त नियम तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें कामकाज के अपवाद को छोड़कर बंद कमरे के अंदर बैठक करने पर प्रतिबंध और पब और रेस्तरां को आउटडोर सर्विस तक सीमित करने की योजना शामिल है।


