HomeNationalपीएम मोदी हल्द्वानी को दे गए 2000 करोड़, विपक्षी दलों पर जमकर...

पीएम मोदी हल्द्वानी को दे गए 2000 करोड़, विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा

हल्द्वानी, खबर संसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज से विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा तो वहीं 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि हल्द्वानी वालों के लिए नए साल की सौगात लेकर आया हूं। कहा हम दो हजार करोड़ रुपए की योजना लेकर आ रहे हैं। अब हल्द्वानी में पानी, सीवरेज, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट सभी जगह अभूतपूर्व सुधार होगा।

कुमाऊंनी बोली में अपना संबोधन शुरू किया

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया और भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी बोली में अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि देश की आजादी में कुमाऊं ने अपना बड़ा योगदान दिया है। कहा कि पहाड़ की टोपी पहनना मेरे लिए गर्व की बात है।

इसे भी पढ़े- अच्छी पत्रकारिता के लिए खबर संसार के दिलीप हुए सम्मानित

पीएम मोदी ने कहा उत्तराखंड ने बहुत आभाव झेला है। उत्तराखंड के जाे युवा अपना रोजगार करना चाहते हैं उनके साथ हमारी डबल इंजन की सरकार खड़ी है। बिना गारंटी आसानी से लोन मिल रहा है। विपक्षी सेना और हमारे वीरों का अपमान करने से भी नहीं चूके हैं।

कहा कि आपके सपने हमारे संकल्प हैं, आपकी इच्छा हमारी प्रेरणा है और आपकी हर जरूरत का पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी बोली में जनसभा में मौजूद लोगों को नए साल और मकर संक्राति पर मनाए जाने वाले घुघुति पर्व की बधाई दी।

दिन रात झूठ बोल रहा विपक्ष

पीएम ने कहा कि विपक्ष दिन रात झूठ बोल रहा है। आज जिन परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास हुआ है। इससे हल्द्वानी और जगजीतपुर के इलाके में पानी की किल्लत दूर होगी। हमारी सरकार हर घर नल योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने लखवाड़ परियोजना का जिक्र किया। कहा कि इस पर 29 साल बाद फिर से काम शुरू हुआ है। यह प्रोजेक्ट चार साल में पूरा होगा। मेरा सात साल का रिकॉर्ड देख लीजिए। पुरानी योजनाओं को पूरा करने में मेरा समय निकल रहा है। कहा कि ‘मैं काम को ठीक कर रहा हूं आप इन कामों को रोकने वालों को ठीक कीजिए’। जो पहले सरकार में थे उन्होंने उत्तराखंड के बारे में नहीं सोचा। उत्तराखंड की सामर्थ्य का लाभ नहीं उठाया।

अफवाह फैला रहे हैं उत्तराखंड विरोधी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता का प्यार भाजपा के साथ है। विकास कार्यों पर भाजपा का जोर है। कहा कि कुछ पार्टियों ने अफवाह फैलाने का काम शुरू किया है। आज जब जनता जनार्दन इन लोगों की सच्चाई जान चुकी है, तो इन लोगों ने एक नई दुकान खोल रखी है। वो दुकान है- अफवाह फैलाने की। अफवाह बनाओ, फिर उसे प्रवाहित करो और उसी अफवाह को सच मानकर दिनरात चिल्लाते रहो।

उत्तराखंड विरोधी टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। उत्तराखंड अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर चुका है। इस दौरान आपने ऐसे भी सरकार चलाने वाले लोग देखें हैं। जिन्होंने दोनों हाथों से उत्तराखंड लूटा। जिसे उत्तराखंड के प्यार हो वह ऐसा नहीं सोच सकते। उत्तराखंड के विकास की भावना से हमारी सरकार काम कर ही है। मैं खुद जी-जान से लगा हूं।

दलितों और शोषितों की चिंता कर रहे हैं प्रधानमंत्री: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में महान विभूतियों का अंश दिखता है। वह दलितों और शोषितों की चिंता कर रहे हैं। पीएम भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया देख रही हैं कि कैसे एक सरकार अंत्योदय का अनुसरण करके विकास की ओर बढ़ रही है। आयुष्मान योजना के जरिए गरीबों को इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लोगों को पीएम ने लाभ पहुंचाया है। उनके कार्यों को शताब्दियों के बाद भी याद किया जाएगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.