HomeEntertainmentजाह्नवी कपूर का बेली डांस वाला वीड‍ियों सोशल मीड‍िया पर हुआ वायरल

जाह्नवी कपूर का बेली डांस वाला वीड‍ियों सोशल मीड‍िया पर हुआ वायरल

मुबई, खबर संसार। जाह्नवी कपूर अक्सर अपने डांस रिहर्सल के वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। उनका एक बेली डांस वीडियो काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर यह काफी शेयर हुआ और यूट्यूब पर भी देखा जाता है।

जाह्नवी ने इसमें करीना कपूर की फिल्म अशोका के गाने ‘सन सननन’ पर जबरदस्त डांस किया है। यह वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल है। बता दें कि जाह्नवी कपूर लंबे वक्त से डांस क्लासेज ले रही हैं। उन्हें कई तरह के डांस फॉर्म आते हैं। उनके क्लासिकल डांस के वीडियोज भी वायरल हो चुके हैं।

इसे भी पढ़े-नैनीताल के गंगरकोट के जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 छात्र कोरोना संक्रमित

जाह्नवी का ये डांस वीडियो है पॉप्युलर

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड डेब्यू के पहले से ही डांस क्लासेज ले रही हैं। उनके बचपन के डांस वीडियोज भी कई बार वायरल हो चुके हैं। उनका एक बेली डांस वीडियो यूट्यूब पर कई बार देखा गया है। इसमें उन्होंने अशोका फिल्म के गाने ‘सन सननन’ पर जबरदस्त डांस किया है। उनका ये डांस वीडियो बीती जनवरी का है।

क्लासिकल डांसर भी हैं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं। वह अपना जिम रूटीन कभी मिस नहीं करती हैं। जाह्नवी क्लासिकल डांस भी गजब का करती हैं। पिया तोसे नैना लागे रे गाने पर भी उन्होंने काफी खूबसूरत डांस किया था। यह वीडियो जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसे काफी पसंद किया गया था। जान्हवी के इंस्टा पर उनके और खुशी के बचपन के वीडियोज भी हैं जिनमें दोनों डांस करती दिख रही हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.