spot_img
spot_img
HomeNationalअब ट्रेन से ले जाइए बारात, रेलवे ने दी Group reservation की...

अब ट्रेन से ले जाइए बारात, रेलवे ने दी Group reservation की सुविधा

खबर संसार, नई दिल्ली: अब ट्रेन से ले जाइए बारात, रेलवे ने दी Group reservation की सुविधा, हर शादी अपने आप एक यादगार होती है। अगर आप अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं और अपनी शादी बारात ट्रेन से ले जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है। अब आप एक साथ 100 यात्री टिकट Group reservation के तहत नजदीकी स्टेशन से ही बुक करवा सकते हैं। रेलवे के इस फैसले से बारातियों के लिए यादगार मौका है।

पहले Group reservation में होती थी असुविधा

अगर आप अपनी शादी में बारात ट्रेन से जाना चाहते हैं तो रेलवे इसके लिए आपको एक साथ 100 टिकट बुक करने का मौका दे रही है। और आप आसानी से ये टिकट बुक करवा सकते हैं। पश्चिम मध्य रेल के अनुसार अब ये सुविधा सभी आरक्षण केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। हालांकि अभी तक 20 से अधिक लोगों की (ग्रुप टिकट) Group reservation के  लिए आवेदक को मंडल कार्यालय में आकर ही आवेदन देना पड़ता था, जिससे दूर के लोगो को बहुत असुविधा होती थी।

रेलवे ने किये नए आदेश जारी

रेलवे के नए आदेश के अनुसार 15 से 30 यात्रियों के आरक्षण के लिए रेलवे ने आरक्षण केंद्र के मुख्य आरक्षण पर्येक्षक सहित स्टेशन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को अनुमति देने के अधिकार दे दिए गए हैं। इस सम्बंध में 31 से 100 यात्रियों के अग्रिम पार्टी आरक्षण के लिए स्टेशन डायरेक्टर, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक को अधिकार होगा। 100 से अधिक यात्रियों के Group reservation होने पर ही मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पास आवेदन के लिए आना होगा।

अधिकारों के विकेंद्रीकरण के बाद अब आवेदक अपने नजदीक के रेल आरक्षण केंद्र या आरक्षण टिकट खिड़की पर जाकर पार्टी बुकिंग की सुविधा का लाभ ले सकते है। ग्रुप आरक्षण की ये सुविधा का विकेन्द्रीकरण होने से अब छोटे स्टेशनों के यात्रियों को रेल मंडल के मुख्यालय से जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.