HomeCoronaकिच्छा की तहसील कार्यालय मे तीन संक्रमित, परिसर बंद

किच्छा की तहसील कार्यालय मे तीन संक्रमित, परिसर बंद

खबर संसार किच्छा  दिलीप अरोरा।किच्छा की तहसील कार्यालय मे तीन संक्रमित, परिसर बंद। आज किच्छा तहसील परिसर को उस वक़्त आम जनता के लिए बंद मर दिया गया ज़ब पता चला की तीन कर्मचारी संक्रमित आये है।

तीन की जाँच रिपोर्ट मे ज़ब पता चला की यह तीनो पॉजिटिव पाए गये है। तब तुरंत हैतियात बरतते हुए एसडीएम कौस्तुब मिश्रा ने तुरंत पुरे परिसर को सैनेटाइज करवाया और साथ ही पुरे तहसील परिसर मे किसी भी बाहरी व्यक्ति और जनता के लिए परिसर मे प्रवेश निषेध कर दिया।
बावजूद इसके कुछ लोग गेट पर खडे रहकर अंदर जाने की प्रतीक्षा करते दिखे। इस पर गेट पर मौजूद कर्मियों ने किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया।

*एसडीएम ने कहा की 48 घंटो तक न आये कोई*

ज़ब लोगो की भीड़ तहसील परिसर के गेट पर एकत्र होने लगी और कुछ लोग अंदर आने की जिद करने लगे तब एसडीएम ने स्वयं गेट पर आकर लोगो को समझाया और हलात की जानकारी दी।
एसडीएम ने हमें बताया की आज तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आये है।और फिलहाल वो सभी समान्य है गंभीर नहीं है।और हमने पुरे परिसर को सैनेटाइज करा दिया है। और किसी को भी 48 घंटे तक अंदर आने की मनाही है। ऐसा हम लोगो की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए कर रहे है।
लोगो को असुविधा न हो इसके लिए गेट पर एक शिकायत पेटी रख दी गयी है जिसको जो समस्या हो वो अपनी शिकायत लिख कर यहां इस पेटी मे डाल सकता है। जिसको पढ़कर हम समाधान करते रहेंगे।
किच्छा तहसील परिसर मे तीन कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद परिसर मे तो लोगो की आवाजही बंद कर दी। किन्तु तहसील परिसर से और रजिस्ट्री ऑफिस के बिच बने चैबरों मे जमकर नियमों की अनदेखी जो रही है। यहां लोगो की भीड़ बिना मास्क के दिख रही है यही नहीं चैबरों मे बैठे लोग भी बिना मास्क के नियमों की धज्जिया उढ़ाते हुए फाइल बनाने मे व्यस्त है। कही ऐसा न हो की इन लोगो की यह लापरवाही सब पर भारी पड़ जाये। प्रशासन को इन पर भी शीघ्र सख़्ती करने की आवश्यकता है।ताकि समाज मे एक सही सन्देश जाये।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.