HomeNationalप्रधानमंत्री पीएम माेदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से बात की

प्रधानमंत्री पीएम माेदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से बात की

नई दिल्‍ली, खबर संसार। प्रधानमंत्री ने सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से बात की। इस साल देशभर से 29 बच्‍चों को अलग-अलग कैटिगरीज में चुना गया है।

इन में से कुछ बच्चों से पीएम ने बात भी की मध्‍य प्रदेश के अवि शर्मा से बातचीत में पीएम मोदी ने पूछा कि आप तो लेखक हैं, बालमुखी रामायण लिखी है… आपका बचपन बचा है या खत्‍म हो गया? जवाब में शर्मा ने कहा कि उन्‍हें पौराणिक कथाओं से प्रेरणा मिलती है। शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान टीवी पर रामायण का री-टेलीकास्‍ट कराने के लिए पीएम का धन्‍यवाद दिया।

पीएम ने उमा भारती का किस्सा भी सुनाया

पीएम मोदी ने वरिष्‍ठ भाजपा नेता उमा भारती के बचपन का किस्‍सा सुनाया। 40-45 साल पहले, गुजरात में उमा व्‍याख्‍यान देने गई थीं। पीएम ने कहा कि मंच पर उन्‍हें देखकर मुझे लगा कि मध्‍य प्रदेश की जमीन में ही कुछ ऐसा है कि ऐसे-ऐसे लेाग तैयार हो जाते हैं।

कर्नाटक की रमोना परेरा से पीएम मोदी ने पूछा कि उन्‍हें डांस में दिलचस्‍पी कैसे पैदा हुई। रमोना ने बताया कि मां ने काफी परेशानियां उठाकर उन्‍हें आगे बढ़ने को प्रेरित किया। रमोना के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। पीएम मोदी ने रमोना की मां को सलाम करते हुए कहा कि ‘तुम टूटे कांच पर कार्यक्रम करती हो, आग पर कार्यक्रम करती हो… सुनकर ही डर लगता है, कैसे कर लेती हो?’ रमोना ने बताया कि पहले मां ने नाचकर दिखाया फिर उन्‍हें सिखाया।

त्रिपुरा से आने वाली पुहबी चक्रवर्ती इनोवेटर हैं। उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि उन्‍होंने कोविड-19 निगरानी में मदद के लिए स्‍पाइरोमीटर बनाया है। इसके अलावा पुहबी ने एक ऐप बनाया है जो एथलीट्स की मदद करता है।

इसे भी पढ़े−उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में 4759 कोरोना infected, 36 की मौत

बिहार के धीरज से भी की बात

बिहार के धीरज कुमार को ‘वीरता’ श्रेणी में राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार मिला है। पीएम मोदी से बातचीत में धीरज ने बताया कि भैंस नहलाने गए थे तभी भाई को मगरमच्‍छ ने पकड़ लिया। धीरज ने जान की परवाह न करते हुए भाई को मगरमच्‍छ के चंगुल से बचाया। पीएम मोदी ने पूछा कि आपका पसंदीदा सुपरहीरो कौन है तो धीरज ने किसी का नाम नहीं लिया। तो पीएम ने कहा कि आप जैसे बालक ऐसी घटनाओं में जब अपने भीतर की सारी शक्ति का उपयोग करते हुए किसी की जिंदगी बचाते हैं तो प्रेरक बन जाते हैं। धीरज ने बताया कि वह फौज में जाना चाहता है।

पंजाब के जालंधर से मीधांश कुमार गुप्‍ता को समाजसेवा के क्षेत्र में राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार मिला है। पीएम मोदी ने मीधांश से कहा कि आपने अपने काम से यह साबित कर दिया कि हमारे देश के बच्‍चों में जो योग्‍यता है और उससे जो बड़े-बड़े बदलाव आ सकते हैं, यह बताया।

चंडीगढ़ की तारुषि गौर अपने माता-पिता और डीसी के साथ पीएम मोदी से बातचीत में जुड़ीं। तारुषि की आदर्श एमसी मैरीकॉम हैं। पीएम मोदी के पूछने पर उन्‍होंने कहा कि मैरीकॉम में इतनी खूबियां हैं कि बताने लगूं तो मीटिंग ही खत्‍म हो जाएगी।

पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

क्‍या हैं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार?

  • PMRBP की छह कैटिगरीज हैं : सामाजिक सेवा, शैक्षिक, खेल, कला, संस्कृति और वीरता।
  • 5 साल से ज्‍यादा और 18 साल से कम उम्र वाले बच्‍चों को यह पुरस्‍कार दिए जाते हैं।
  • हर विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाता है।
  • ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में प्रदान किए जाते हैं।
  • नकद पुरस्कार विजेताओं के संबंधित खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री हर साल इन पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत भी करते हैं।
  • PMRBP विनर्स हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं। हालांकि कोविड-19 के चलते इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.