HomeCoronaअब खुले Market में मिलेगी कोविशील्ड व कोवैक्सीन

अब खुले Market में मिलेगी कोविशील्ड व कोवैक्सीन

खबर संसार, नई दिल्ली: अब खुले Market में मिलेगी कोविशील्ड व कोवैक्सीन, कोरोना संक्रमण के खिलाफ कोविड-19 रोधी वैक्सीन जल्द ही देश खुले बाजारों में मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत के औषधि महानियंत्रक ने कोरोना रोधी कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों को नियमित रूप से Market में बिक्री की अनुमति दी है। हालांकि, दोनों वैक्सीन कितने रुपये में बाजार में बिकेगी, अभी तक रेट निर्धारित नहीं किया जा सका है।

ये भी पढें- भाजपा से दो विधायकों का इस्तीफा, thukral लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

बताते चलें कि पूरी दुनियां में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के बाद अब एक नया वर्जन बीए.2 सामने आया है। यह सब वैरिएंट विश्व के 40 देशों तक फैल चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने अब कोवैक्सिन और कोविशील्ड की अनुमति को आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग से वयस्क आबादी में कुछ शर्तों के साथ सामान्य नई दवा अनुमति में अपग्रेड कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो Market में कोविड रोधी टीके कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कीमत प्रति खुराक 275 रुपये और अतिरिक्त सेवा शुल्क 150 रुपये तक सीमित रखने की संभावना है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) को टीकों को किफायती बनाने के लिए दाम को सीमित रखने की दिशा में काम शुरू करने का दिशा-निर्देश दिया गया है।

प्राइवेट अस्पतालों में कीमतें

बताते चलें कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने वैक्सीन की कीमत सीमित रखने की दिशा में निर्देश दिए हैं। बता दें कि अभी तक निजी अस्पतालों में कोवैक्सीन की कीमत 1,200 रुपये प्रति डोज और कोविशील्ड की कीमत 780 रुपये प्रति डोज है। इन कीमतों में 150 रुपये का सर्विस चार्ज भी शामिल है। फिलहाल, देश में केवल दोनों टीके आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.