HomeUttarakhandभाजपा से दो विधायकों का इस्तीफा, thukral लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

भाजपा से दो विधायकों का इस्तीफा, thukral लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

खबर संसार, रुद्रपुर: भाजपा से दो विधायकों का इस्तीफा, thukral लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, भाजपा में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज गुरूवार को भाजपा से दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। उनमें एक है चर्चित विधायक राजकुमार ठुकराल, तो वहीं दूसरी ओर टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। रुद्रपुर भाजपा से टिकट कटने से नाराज विधायक राजकुमार thukral ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस्तीफा भेज दिया है। वह अब रुद्रपुर से हिंदुत्व के मुद्दे पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढें- राहुल गांधी के घटे ट्विटर followers, तो लोगों ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

thukral ने  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा त्याग पत्र

बीते बुधवार को भाजपा की सूची जारी की गई थी, जिसमें सिटिंग विधायक राजकुमार thukral का टिकट कट गया था। जिसके बाद ठुकराल ने द्रवित होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को त्याग पत्र लिखा गया है, जिसमें वह अपने खिलाफ अन्याय होने की दुहाई दे रहे हैं पत्रिका मजनून कुछ इस तरह से है।

” मैं अत्यंत दुखी व द्रवित होकर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं, मेरे साथ कुछ जुनूनी मानसिकता के षड्यंत्र कार्यों में कूट रचना करके रुद्रपुर विधानसभा से मेरा भाजपा विधायक के लिए टिकट कटवा दिया है। मैं 2012 व 2017 में भाजपा के टिकट पर विधायक बना बना था। साथ ही मैंने 2013 में 2018 में दोनों बार नगर निगम का मेयर जिसमें सोनी कोहली व रामपाल जी को भी जितवाया था। दोनों बार सर्वाधिक पार्षद भाजपा के ही जीते थे। 2014 में भगत सिंह कोश्यारी जी व 2019 में अजय भट्ट जी को अपनी विधानसभा से सर्वाधिक मतों से जितवाकर सांसद बनाया था मुझे मेरे साथ हुए अन्याय के लिए त्यागपत्र दे रहा हूं।”

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.