खबर संसार, देहरादून : उत्तराखंड में आप ने जारी किया घोषणा पत्र, कोठियाल ने Affidavit पर किये साइन, उत्तराखंड विस चुनाव 2022 से पहले आज आम आदमी पार्टी (‘आप’) ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी कार्यालय में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने जनता से सुझाव मांगने के बाद घोषणा पत्र जारी किया। उन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपना वचन पत्र जारी किया है। साथ ही कोठियाल ने Affidavit पर किये साइन भी किये हैं।
ये भी पढें- Almora पहुंचे प्रधानमंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना, दिया जीत का मंत्र
कोठियाल ने Affidavit पर किये साइन
इस वचन पत्र में कर्नल कोठियाल ने एक Affidavit भी साइन किया है। एफिडेविट में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया है कि अगर हम इन घोषणाओं पर खरा नहीं उतरते हैं, तो प्रदेश की जनता कानूनी कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए इसके साथ एक एफिडेविट भी प्रस्तुत कर रही है। कोठियाल ने कहा कि 9 नवंबर 2000 को जबसे उत्तराखंड वजूद में आया, तबसे यहां सरकारों ने घोटाले किए. भाजपा और कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए एक दूसरे के भ्रष्टाचार पर हो हल्ला मचाते रहे, लेकिन सरकार में आने के बाद किसी ने भी भ्रष्टाचारियों पर एक्शन नहीं लिया।
आप द्वारा जारी किया गया मेनिफेस्टो
- उत्तराखंड का बजट 5 साल में दोगुना
- शिक्षा का बजट 25 फीसदी होगा
- हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली
- हर घर को रोजगार न मिलने तक 5000 रूपये प्रतिमाह
- 18 वर्ष से ऊपर हर महिला को प्रत्येक माह 1000 रूपये
- हर बच्चे को विश्वसनीय शिक्षा
- हर गांव में मुफ्त और बेहतरीन इलाज
- बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे
- उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।
- पूर्व सैनिकों को सरकारी रोजगार
- गैरसैंण बनेगी स्थाई राजधानी
- परिसंपित्तयों पर उत्तराखंड का हक
- छह नए जिलों का गठन होगा
- उत्तराखंड में भू-कानून लागू किया जाएगा
- उत्तराखंडियत यूथ पेंशन लागू की जाएगी
- उत्तराखंड में यूथ असेंबली का गठन
- शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा
- पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा
- सरकार द्वारा सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी
- महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा
- सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा
- शहीद सैनिक के परिजनों को एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि
- राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी
- हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक
- उत्तराखंड के हर गांव तक सड़क



