खबर संसार, देहरादून: 120 years बुजुर्ग महिला ने सिर्फ इसलिए किया मतदान, उत्तराखंड की 70 विधान सभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 01 बजे तक राज्य में 39.94 फीसदी तक मतदान हुआ। जिसमें 117 प्रत्याशियों का भविष्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। वोटिंग को लेकर लोगों का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रुड़की की रहने वाली 120 years की बुजुर्ग महिला मरियम ने भी महंगाई पर अंकुश के लिए मतदान किया।
ये भी पढें- उत्तराखंड में मतदान को लेकर voters में जबरदस्त उत्साह, 11 बजे तक इतनी वोटिंग
यहां उत्तराखंड के रुड़की की बात करें तो यहां भी वोटरो में अच्छा खासा जोश देखा जा रहा है। यहां पर युवा हों या old सभी में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आज सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाओं में भीड़ देखी गई। यहां रुड़की में आज 120 years की बुजुर्ग महिला मरियम ने भी सरकार बनाने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल किया।
महंगाई पर अंकुश के लिए 120 years महिला ने किया मतदान
रुड़की की रामपुर गांव निवासी 120 years बुजुर्ग मरियम ने भी लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया और मतदान किया। हालांकि, बुजुर्ग महिला मरियम चलने-फिरने में असमर्थ है। इस कारण उनके पोते गोद में उठाकर उन्हें पोलिंग बूथ तक लाए और उन्होंने अपने मतदान का इस्तेमाल किया। रुड़की में 120 वर्षीय वृद्ध महिला मरियम का कहना है कि वह एक विकास करने वाला प्रत्याशी चाहती हैं। पिछले कई वर्षाें से देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। उनको प्रदेश में ऐसी सरकार चाहिए जो बेरोजगारी और महंगाई पर अंकुश लगा सके।


