खबर संसार, बाजपुर: उउत्तराखंड के लिए हादसों का मंगलवार, अलग-अलग accidents में 19 की मौत आज मंगलवार को दिन अमंगल ही साबित हुआ। अलग-अलग हादसों में 19 की मौत हो गई। पहले चंपावत जिले में मैक्स खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। फिर उसके बाद आज कोटद्वार में एक अनियंतत्र होकर खाई में जा गिरी। इस accidents में भी तीन लोगों की मौत हो गई। ये कार कोटद्वार से गुमखाल की ओर जा रही थी। इस कार में सभी शिक्षक बैठे थे। और फिर उसके बाद ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई पत्नी व 2 वर्षीय मासूम हिमांशु अस्पताल में भर्ती हैं।
ये भी पढें- 23-25 February से उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी
accidents में पिता पुत्र की मौत
मिली जानकारी के अनुसार सुलतानपुर पट्टी चैकी प्रभारी दीपक कौशिक ने बताया कि सोमवार देर रात ग्राम दोहरा टांडा मुस्तकीम, बाता आईटीआई काशीपुर निवासी 28 वर्षीय मित्रपाल अपनी पत्नी 25 वर्षीय सुमत तथा अपने जुड़वा पुत्र वंश व हिमांशु उम्र 2 वर्ष के साथ अपनी बाइक से बाजपुर में रिश्तेदारों से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि याम रम्पुरा शाकर के समीप accidents का शिकार हो गए।
पत्नी व मासूम अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने बाइक के सड़क पर गिरे होने और मौके पर चालक मित्रपाल के मृत पाये जाने के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से मां और दोनों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक एक वंश की भी मृत्यु हो गई। इधर, मृतक की पत्नी सुमत और दूसरे दुधमुह पुत्र हिमांश को भी गंभीर चोर्ट आने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना किससे हुई पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
