HomeUttarakhand1 March से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदान में...

1 March से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदान में बारिश

खबर संसार, देहरादून: 1 March से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदान में बारिश, उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो पूरे गढ़वाल व कुमाऊं में एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली आदि पहाड़ी जिलोें में तो वही कुमा कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में पिथौरागढ़ सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढें- टैगोर पब्लिक स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

1 March पर्वतीय जिलों का मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 1 March से गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस बीच मैदानों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा सकती हैं। राज्य में 28 फरवरी की शाम के बाद एक ओर पश्चिमी विछोभ के सक्रिय रहने की पूरी संभावना है। वहीं, देहराूदन की बात करें तो सोमवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने के साथ आंशिक रूप से बादल छाने की पूरी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड में एक मार्च से तीन मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 11 March से तीन मार्च के बाद दून में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। दून में अधिकत तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.