HomeUttarakhandटैगोर पब्लिक स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

टैगोर पब्लिक स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

हल्द्वानी, खबर संसार। आरटीओ रोड़, पांडे नेवार में स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल द्वारा पहला वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का आयोजन स्कूल के आडिटोरियम (सभागार) में किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से आंठवीं तक के सभी छात्र – छात्राओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि माननीय बी०बी० जोशी (lDBI निदेशक व पूर्व कार्यकारी निदेशक BOB) ने दीप प्रज्ज्वलन किया और इसके साथ ही गणेश वंदना द्वारा कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। स्कूल के चेयरमैन जगदीश चंद्र सिंह पिमोली द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शीर्षक “नारी शक्ति” के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

छात्रों के अभिभावकगण व शहर के कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे व कार्यक्रम का आनंद उठाया। स्कूल की प्राचार्या रेनू शर्मा ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

नन्हे नौनिहालों ने “इत्ती सी हँसी और बॉर्बी गर्ल” गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया। स्कूल की छात्राओं ने नव दुर्गा, बाल मजदूरी, कुमाऊनी संस्कृति जैसे नृत्य तथा नारी शक्ति पर आधारित सुंदर नाटक का मंचन किया।

इसे भी पढ़े-जाने कैसे मोबाइल से रूस के टैंक-मिसाइलों पर भारी पड़ रहे है यूक्रेन के राष्ट्रपति?

स्कूल के शानदान बैंड दस्ते की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के चेयरमैन द्वारा स्कूल की अपनी प्री-प्राइमरी कक्षा की पुस्तकों और पहली वार्षिक पत्रिका “कल्पना श्रृंखला-1” का विमोचन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने मंच से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। छात्रों को उनकी वार्षिक उपलब्धियों के लिए प्रपत्र, मैडल तथा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.